Realme जल्द पेश कर सकती है नया 'किफायती' 5G स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

Realme ने हाल ही में Realme V5 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था, जो कि इसी मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस था। फोन की कीमत चीन में लगभग 15,000 रुपये थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अगस्त 2020 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme कथित रूप से किफायती 5जी स्मार्टफोन पर कर रही है काम
  • आगामी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Realme V5 का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है आगामी रियलमी फोन

5G सपोर्ट से लैस होगा आगामी 'किफायती' Realme फोन

Realme अपने नए 5G डिवाइस पर काम कर रही है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा। हाल ही में सामने आई लीक में यह खुलासा हुआ है। बता दें, Realme ने हाल ही में Realme V5 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था, जो कि इसी प्रोसेसर से लैस था। लेटेस्ट लीक से संकेत मिला है कि रियलमी मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस दूसरे स्मार्टफोन पर काम कर रही है। सामने आई जानकारी से यह भी इशारा मिला है कि आगामी फोन की कीमत रियलमी वी5 से कम ही होगी। इसका मतलब यह है कि अगला किफायती Realme 5G फोन भविष्य में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Digital Chat Station नामक टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि Realme कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस एक अन्य स्मार्टफोन पर इन दिनों काम कर रही है। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि यह डिवाइस Realme V5 से सस्ता होगा, जो कि हाल ही में लॉन्च किया गया है। लेकिन, फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह बताया गया है कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा, बिल्कुल रियलमी वी5 की तरह।

याद दिला दें, Realme V5 स्मार्टफोन चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। टिप्सटर ने संकेत दिया है कि इस डिवाइस को Huawei Enjoy 20 को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसको लेकर खबर है कि यह भी भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, जून में Huawei ने Enjoy 20 Pro को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी ने फिलहाल Enjoy 20 को पेश नहीं किया है।

गौरतलब है कि आगामी हुवावे इन्जॉय 20 डिवाइस 720पी एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा, वहीं कथित रियलमी डिवाइस को लेकर भी खबर है कि इसमें भी कुछ इसी तरह के स्पेसिफिकेशन पेश किए जाएंगे। फिलहाल, इस फोन का नाम क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी साफ नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रियलमी वी5 का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है। हालांकि, यह हमारी तरफ से लगाई गईं अटकले मात्र हैं, हो सकता है कंपनी इस डिवाइस को बिल्कुल अलग ही नाम के साथ भविष्य में लॉन्च करें।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, MediaTek Dimensity720 SoC, Realme V5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.