Realme U1 की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Realme U1 की पहली सेल बुधवार आज आयोजित की जाएगी। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है रियलमी यू1
  • Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है

रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है

Realme U1 की पहली सेल आज एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon India और रियलमी की अपनी वेबसाइट Realme.com पर आयोजित होगी। याद करा दें कि, एक वक्त पर Oppo के सब ब्रांड रहे रियलमी का यह हैंडसेट पिछले हफ्तेे भारत में लॉन्च हुआ था। अमेजन और Realme की वेबसाइट पर सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। अपनी पहली सेल में Realme U1 लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा जिनके बारे में कंपनी ने पहले ही विस्तार से बताया है। बता दें कि Realme U1 कंपनी की नई यू सीरीज़ का पहला हैंडसेट है जिसे फोटोग्राफी के दीवानों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन भी है।
 

Realme U1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। लॉन्च के वक्त जानकारी दी गई थी कि फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। लेकिन अब बताया गया है कि गोल्ड रंग वेरिएंट नए साल में उपलब्ध होगा।


लॉन्च ऑफर की बात करें तो Realme U1 की खरीदारी में एसबीआई कार्ड के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 5,750 रुपये का फायदा मिलेगा और साथ में 4.2 टीबी तक मुफ्त डेटा भी उपलब्ध होगा। ये ऑफर अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किए गए हैं। Realme.com पर कंपनी ने मोबीक्विक के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत सुपर कैशबैक (500 रुपये तक) देने की बात की है।

(पढ़ें: Realme U1 का रिव्यू)
 

Realme U1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।
Advertisement

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  2. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  3. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  2. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  4. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  5. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  6. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  7. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  8. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  9. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  10. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.