Realme की Note 70T के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

कंपनी के Note 70T में डुअल-सिम (नैनो) हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जुलाई 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 मिल सकता है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने भारत में GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया था

इसमें 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का  Note 70T जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 मिल सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में Realme ने Note 60X को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T612 दिया गया है। 

Realme Note 70T की लिथुआनिया में एक रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से Note 70T में 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें रियर पर रिंग लाइट स्टाइल वाली फ्लैशलाइट भी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Note 60X के समान दिख रहा है। 

Note 70T में डुअल-सिम (नैनो) हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 161.7 mm x 74.7 mm x 7.6 mm और भार लगभग 185 ग्राम का हो सकता है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर बनाया गया है। इसे एक अलग Aston Martin Racing Green कलर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसके साथ Realme GT 7 और Realme GT 7T को भी पेश किया था। GT 7 Dream Edition में बैक पर सिल्वर विंग लोगो दिया गया है और साथ में 'Formula One Team' सिल्वर कलर में लिखा हुआ है। इसमें कस्टम वॉलपेपर्स, आइकन और थीम हैं, जो इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग करते हैं। यह स्मार्टफोन एक स्पेशल बॉक्स के साथ है जिसमें F1 रेसकार SIM कार्ड पिन और Aston Martin F1 रेसिंग कार्स के जैसा दिखने वाला एक सिल्वर विंग फोन केस है।  GT 7 Dream Edition में डुअल-सिम (नैनो) दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  2. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  5. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  4. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  5. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  6. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  7. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  8. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  9. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  10. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.