Realme 'Race' होगा कंपनी की बिल्कुल नई स्मार्टफोन सीरीज़ का हिस्सा, लॉन्च दूर नहीं

Realme Race के डिज़ाइन के संकेत सामने आए फोन के कथित रेंडर से मिल गया है। इस रेंडर में नए स्मार्टफोन के सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के संकेत मिलते हैं, जो कि Oppo Ace 2 की तरह ही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2020 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme ‘Race’ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आ सकता है
  • नए रियलमी फोन का रेंडर भी वीबो पर हुआ लीक
  • रियलमी रेस कंपनी की Ace सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है

Realme Ace सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है कंपनी

Realme ‘Race' स्मार्टफोन की एक नई सीरीज़ का हिस्सा होगा, जिसका खुलासा खुद Realme China के प्रेसिडेंट Chase Xu ने वीबो पर किया है। यह सीरीज़ Realme Ace हो सकती है, जिसको लेकर खबर है कि यह Oppo Ace मॉडल्स जैसी ही होगी। Realme Race कोडनेम का ऐलान चीनी कंपनी द्वारा इस महीने की शुरुआत में किया गया था। यह फ्लैगशिप फोन से जुड़ा होगा, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। एक रेंडर भी ऑनलाइन सामने आया है, जो कि नए टॉप-एंड मॉडल के साथ नए रियलमी स्मार्टफोन सीरीज़ का एक हिस्सा हो सकता है।

Chase Xu ने वीबो पर बिना कुछ विशेष जानकारी दिए, टीज़ किया है कि नई Realme सीरीज़ साल 2021 में दस्तक देगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा और इसे साल 2021 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकते हैं, ताकि यह Xiaomi Mi 11 को टक्कर दे सके जो कि चीन में 28 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।
Advertisement

आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत में रियलमी ने ऐलान किया था कि Race पहले ऐसे स्मार्टफोन में से एक होगा, जो कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी उल्लेख किया था कि यह फोन भारत में साल 2021 में आएगा। हालांकि, फिर भी कंपनी ने ज्यादा जानकारी अभी भी सार्वजनिक नहीं की है।

आधिकारिक घोषणा से पहले Realme Race के डिज़ाइन के संकेत सामने आए फोन के कथित रेंडर से मिल गया है। इस रेंडर में नए स्मार्टफोन के सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के संकेत मिलते हैं, जो कि Oppo Ace 2 की तरह ही है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Race, Realme, Snapdragon 888, Realme Ace
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.