48MP कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ Realme Q3t लॉन्च, जानें कीमत

Realme Q3t फोन की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,300 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में दो नेबुला और नाइट स्काई ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q3t में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी क्यू3टी में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • फोन में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
Realme Q3t स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Realme फोन Realme Q3s का सक्सेसर है और यह दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लेटेस्ट Q सीरीज़ के इस फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मौजूद है, जो कि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लैस है। रियलमी क्यू3टी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। लेटेस्ट रियलमी फोन में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Realme Q3t price and availability

Realme Q3t फोन की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,300 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में दो नेबुला और नाइट स्काई ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं। फिलहाल, इस फोन को खरीद के लिए Realme की चीन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

रियलमी क्यू3टी फोन की भारत व अन्य मार्केट में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।
 

Realme Q3t specifications

रियलमी क्यू3टी फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। अक्टूबर महीने में लॉन्च हुआ Realme Q3s फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

फोन में Dynamic RAM Expansion (DRE) सपोर्ट फीचर किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू3टी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement

रियलमी क्यू3टी में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + Portrait Lens + Macro Lens

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1090x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Q3t, Realme Q3T Price, Realme Q3T Specifications, Realme

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.