Realme X को मिल रहा अपडेट फिलहाल टला

Realme X Update: Realme ने अपने फोरम पर रियलमी एक्स के लिए अक्टूबर का कलरओएस अपडेट जारी करने की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में इस पर ‘postponed' लेबल लग गया।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 नवंबर 2019 16:56 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है रियलमी एक्स में
  • Realme X स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है

Realme X Update: रियलमी एक्स को मिल रहा अपडेट फिलहाल टला

Realme X को अभी कुछ दिन पहले ही एक कलरओएस अपडेट मिलना शुरू हुआ था जो अपने साथ कई फीचर्स लेकर आता है। लेकिन कंपनी से इस अपडेट पर उस वक्त रोक लगा दी जब डेवलपर्स को इसमें मौज़ूद बड़ी खामी का पता चला। कंपनी ने इस रोलआउट को टाल दिया है जो अपने साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड और अक्टूबर सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। जानकारी दी गई है कि कमी को दूर करने के बाद ही अपडेट को फिर से रिलीज किया जाएगा।

Realme ने अपने फोरम पर रियलमी एक्स के लिए अक्टूबर का कलरओएस अपडेट जारी करने की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में इस पर ‘postponed' लेबल लग गया। कंपनी ने बताया है कि अपडेट के ज़्यादा डिवाइस तक पहुंचने से पहले डेवलपर्स ने बड़ी कमी को खोजा है। इसलिए अपडेट को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। रोलआउट शुरू होते ही इस पोस्ट को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से मैनुअल डाउनलोड लिंक को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Advertisement


रिलीज किए किए गए अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1901EX_11.A.09 था। यह अपने साथ अक्टूबर महीने का सिक्योरिटी पैच और डार्क मोड लेकर आता है। फिलहाल, Realme X को इस अपडेट के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
Advertisement
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.