Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट

Realme ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A07 4G और Tecno Pop 9 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 4G में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A07 4G मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट के साथ आता है।
  • Tecno Pop 9 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G

Photo Credit: Realme/Samsung/Tecno

Realme ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A07 4G और Tecno Pop 9 5G से हो रही है। Realme P4 Lite 4G में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A07 4G मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट मिलता है। वहीं Tecno Pop 9 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। आइए Realme P4 Lite 4G, Samsung Galaxy A07 4G और Tecno Pop 9 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G

कीमत

Realme P4 Lite 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A07 4G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये लॉन्च किया गया है। जबकि Tecno Pop 9 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,499 रुपये में आता है।

डिस्प्ले और फीचर्स

Realme P4 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है और पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है। वहीं Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+  रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Tecno Pop 9 5G को IPS LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Realme P4 Lite 4G में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A07 4G मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट के साथ आता है। जबकि Tecno Pop 9 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
 
Realme P4 Lite 4G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy A07 4G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। जबकि Tecno Pop 9 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


कैमरा सेटअप

Realme P4 Lite 4G के रियर में अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A07 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Tecno Pop 9 5G के रियर में 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme P4 Lite 4G में 6300mAh बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy A07 4G में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Tecno Pop 9 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.