Realme Note 60 के रेंडर्स, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 5 सितंबर को होगा लॉन्च

Realme Note 60 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है। नोट 60 में Unisoc Tiger T612 चिपसेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme Note 60 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले है।
  • Realme Note 60 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme Note 60 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

Realme Note 50 में 5,000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme अपनी नोट सीरीज में विस्तार करते हुए Realme Note 60 को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। हाल ही में एक लीक में इस आगामी स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और विवरणों का खुलासा हुआ था। टेक पब्लिकेशन Passionategeekz ने इसके रेंडर और लॉन्च की तारीख के साथ नोट 60 की कुछ लाइव फोटो का खुलासा किया है। आइए Realme Note 60 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन 5 सितंबर को ग्लोबल स्तर पर पेश होने की उम्मीद है। यह किफायती होने के साथ दमदार फीचर्स की पेशकश करेगा।


Realme Note 60 Price


Realme Note 60 की कीमत $60 (लगभग 5,036 रुपये) और $70 (लगभग 5,875 रुपये) के बीच होने की उम्मीद है। यह बेहतरीन फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक बेहद किफायती ऑप्शन बन जाएगा।


Realme Note 60 Specifications


रिपोर्ट के अनुसार, Realme Note 60 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है। नोट 60 में Unisoc Tiger T612 चिपसेट है। यह 8-core प्रोसेसर जो डेली टास्क के लिए दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 4GB RAM दी जाएगी जो कि मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग एप्लिकेशन को संभाल सकता है। Note 60 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W तक चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो नोट 60 के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  4. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  4. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  5. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  6. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  8. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  9. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.