Realme Note 50 स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च, अनबॉक्सिंग Video लीक

Realme ने जब से यह ऐलान किया है कि वह नई नोट सीरीज को लॉन्‍च करने की योजना बना रही है, लीक्‍स का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme Note 50 को लेकर सामने आया लीक
  • अनबॉक्सिंग वीडियो से फोन की प्रमुख खूबियों का पता चला
  • इंस्‍टाग्राम पर कई कंटेंट क्रिएटर्स ने शेयर की इन्‍फर्मेशन

तस्‍वीरों में स्‍मार्टफोन के स्‍काई ब्‍लू कलर को देखा जा सकता है।

Photo Credit: infogadgetpro

Realme ने जब से यह ऐलान किया है कि वह नई नोट सीरीज को लॉन्‍च करने की योजना बना रही है, लीक्‍स का सिलसिला शुरू हो गया है। कल ही Realme Note 1 के बारे में जानकारी सामने आई। अब दावा किया गया है कि कंपनी Realme Note 50 नाम की डिवाइस पर भी काम कर रही है। इस फोन की हैंड्स-ऑन इमेजेज सामने आई हैं। इमेजेज से Note 50 के फ्रंट और बैक डिजाइन का पता चलता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme Note 50 की इन तस्‍वीरों को इंस्‍टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर्स ने शेयर किया है। ज्‍यादातर क्रिएटर्स फ‍िलीपींस से बताए जाते हैं। ऐसा हो सकता है कि कंपनी ने डिवाइसेज को क्रिएटर्स को दिया हो और वहां से Note 50 की हैंड्स-ऑन इमेजेज लीक हुई हों। 
Advertisement

तस्‍वीरों में स्‍मार्टफोन के स्‍काई ब्‍लू कलर को देखा जा सकता है। इसका डिजाइन रियलमी की बजट और मिड रेंज सीरीज जैसा लगता है। फोन के रियर में तीन कैमरा बंप दिखाई देते हैं। इनमें से 2 रियर कैमरा और एक एलईडी फ्लैश नजर आता है। 

दिलचस्‍प यह है कि एक क्रिएटर ने अनबॉक्सिंग वीडियो भी पोस्‍ट किया है, जिसमें Realme Note 50 का येलो कलर वेरिएंट नजर आता है। वीडियो में दिखाया गया है कि बॉक्‍स में फोन के अलावा सिम इजेक्टर टूल, टीपीयू केस, टाइप-ए टु टाइप-सी डेटा केबल वाला चार्जर मिलता है।
Advertisement
 
इससे पहले Realme Note 1 से जुड़े लीक्‍स सामने आए थे। उसमें कहा गया था कि अपकमिंग रियलमी स्‍मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुलएचडी OLED डिस्प्ले होगा। फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से पावर किया जाएगा। उसमें 5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

लीक्‍स से यह भी पता चला था कि Realme Note 1 में 108 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रवाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो लेंस होगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.