Realme Neo 7 SE में मिलेगा चाइनीज AI DeepSeek-R1, गेमिंग के दौरान करेगा प्लेयर्स की मदद!

Realme अपने Neo 7 SE को 'गेमिंग गॉड मशीन' के नाम से प्रोमोट कर रही है, जो स्पष्ट करता है कि इसमें बेहतर गेमिंग क्षमता होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 SE फोन में DeepSeek-R1 मॉडल को शामिल किया जाएगा
  • इसके जरिए स्मार्टफोन अधिक एडवांस AI फीचर्स लेकर आ सकता है
  • इसकी मदद से फोन में AI-पावर्ड गेमिंग एन्हांसमेंट मिलने की बात कही गई है

इस सीरीज में Realme Neo 7 (ऊपर तस्वीर में) पहले ही लॉन्च हो चुका है

Photo Credit: Realme

Realme ने अपकमिंग Neo 7 SE स्मार्टफोन के DeepSeek-R1 AI मॉडल के इंटिग्रेशन के साथ आने की पुष्टि की है। इससे पहले, इसकी सिस्टम कंपनी, Oppo भी DeepSeek-R1 के साथ साझेदारी कर चुकी है। ओप्पो ने बताया था कि उसका प्रीमियम फोल्डेबल फोन, Find N5 DeepSeek-T1 इंटीग्रेशन के साथ आएगा। यह एडवांस AI मॉडल कथित तौर पर Oppo के Xiaobu असिस्टेंट के साथ मिलकर सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को इनेबल करेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता अब तेजी से अपने डिवाइसेस को घरेलू AI मॉडल के साथ इंटिग्रेट करने की ओर बढ़ रहे हैं। Realme Neo 7 SE को चीन में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है।

Realme ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, Weibo पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि उसके अपकमिंग Realme Neo 7 SE फोन में DeepSeek-R1 मॉडल को शामिल किया जाएगा। इसके जरिए स्मार्टफोन अधिक एडवांस AI फीचर्स लेकर आ सकता है। वहीं, कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से Neo 7 SE में AI-पावर्ड गेमिंग एन्हांसमेंट मिलेंगे।
Advertisement

Realme अपने Neo 7 SE को 'गेमिंग गॉड मशीन' के नाम से प्रोमोट कर रही है, जो स्पष्ट करता है कि इसमें बेहतर गेमिंग क्षमता होगी। यह भी पुष्टि की जा चुकी है कि अपकमिंग रियलमी डिवाइस MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट के साथ आएगा। टीजर पोस्टर यह भी कहता है कि DeepSeek-R1 AI असिस्टेंट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह यूजर्स को गेम्स में मदद करेगा, खासतौर पर टर्न-बेस्ड स्ट्रैटेजी गेम्स में। वहीं, यह रियल-टाइम स्ट्रैटेजी रिकमेंडेशन देगा और गेमप्ले को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन सर्च भी मुहैया कराएगा।

Realme Neo 7 SE में 7000mAh की बैटरी मिलने वाली है। यूं तो सटीक चार्जिंग क्षमता की जानकारी को पर्दे के पीछे रखा गया है, लेकिन यह तय है कि Realme इसमें फास्ट चार्जिंग क्षमता देगी। फोन में 6.78-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। इन सब की बदौलान यह निश्चित तौर पर गेमिंग के शौकीनों को टार्गेट करेगा। Realme के अनुसार, Neo 7 SE के इसके चिपसेट ने 1,884,673 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन में से एक बन गया है। 
Advertisement

यह भी पुष्टि की जा चुकी है कि Realme Neo 7 SE को 2,000 युआन (लगभग 23,890 रुपये) से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए डिवाइस एक एडवांस कूलिंग सिस्टम को इंटीग्रेटेड करता है जिसमें 7.7K सिंगल-लेयर वेपोर चैंबर और एक हाई एयरफ्लो थर्मल डिजाइन शामिल है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। लीक्स का कहना है कि डिवाइस के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर मिलेगा। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.