Realme Narzo 90 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 7000mAh बैटरी, 60W चार्जिंग जैसे फीचर्स

वनिला Narzo 90 5G फोन विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक कलर शेड्स में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Narzo 90 5G फोन विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक कलर में आ सकता है।
  • Narzo 90x 5G नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू शेड्स में पेश किया जा सकता है।
  • ब्रांड ने फोन में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग्स दी हैं।

Realme Narzo 90 सीरीज में 7000mAh तक बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।

Realme Narzo 90 सीरीज को कंपनी 16 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G शामिल होंगे। लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स के प्राइस डिटेल्स लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस कंपनी काफी समय से टीज कर रही है। फोन में 7000mAh तक बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी खास बातें इनके बारे में। 

Realme Narzo 90 सीरीज के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग सामने आई है। सीरीज के Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G की भारत में कीमत लीक हो गई है। टिप्स्टर पारस गुगलानी ने X पर दोनों फोन की कीमत का खुलासा किया है। Realme Narzo 90 5G की कीमत 17,999 रुपये बताई गई है जबकि Narzo 90x 5G की कीमत 14,999 रुपये बताई गई है। यह कीमत टिप्स्टर ने इंट्रोडक्ट्री बैंक ऑफर व डिस्काउंट समेत रिवील की है। 

Advertisement

Amazon पर Realme Narzo 90 सीरीज के लिए एक डेडीकेटेड साइट भी लाइव की गई है। यहां पर फोन के कलर वेरिएंट्स भी रिवील किए गए हैं। वनिला Narzo 90 5G फोन विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक में आ सकता है। फोन का वजन 181 ग्राम होगा और मोटाई 7.79mm होगी।

दूसरी ओर Narzo 90x 5G नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू शेड्स में पेश किया जा सकता है। दोनों ही फोन में 7000mAh की बैटरी होगी औक 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Narzo 90 5G में कंपनी बाइपास चार्जिंग और वायर्ड रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी देने वाली है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए ब्रांड ने IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग्स दी हैं। सीरीज के लॉन्च में केवल तीन दिन का समय शेष रह गया है। इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च से संबंधित लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.