Realme Narzo 70 Turbo जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें खासियतें

Realme 13+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme जल्द ही Realme Narzo 70 Turbo को भारत में लॉन्च करने वाला है।
  • Realme Narzo 70 Turbo में 3.5 मिमी हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल है।
  • Realme Narzo 70 Turbo येल्लो वेरिएंट के अलावा पर्पल, ग्रीन कलर में आएगा।

Realme Narzo 60 Pro में 100MP कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने पुष्टि की है कि Realme Narzo 70 Turbo जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यह नया मॉडल मौजूदा Narzo 70 लाइनअप में शामिल होगा, जिसमें स्टैंडर्ड 5G मॉडल, प्रो वेरिएंट और Narzo 70x 5G शामिल हैं।

Realme द्वारा शेयर किए गए टीजर फोटो में Narzo 70 Turbo को रियर के केंद्र के नीचे एक बोल्ड येल्लो स्ट्राइप के साथ नजर आया है, जिसके कॉर्नर पर ब्लैक कलर फिनिश है। यकीन नहीं है कि यह एक लिमिटेड-वर्जन मॉडल है या Realme इसे एक स्टैंडर्ड वेरिएंट के तौर पर जारी करने का प्लान बना रहा है। हालांकि, डिजाइन साफतौर पर संकेत देता है कि कंपनी आगामी स्मार्टफोन के साथ परफॉर्मेंस पर जोर दे रही है। Realme का कहना है कि Narzo 70 Turbo में एक एडवांस टर्बो टेक्नोलॉजी होगी, हालांकि इसके स्पेसिसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। 
Advertisement

इसके अलावा स्मार्टफोन में टॉप पर 3.5 मिमी हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल हैं। हालांकि, अभी तक सिर्फ यही जानकारी सामने आई है। इस हफ्ते की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इससे पता चलता है कि Narzo 70 Turbo येल्लो वेरिएंट के अलावा पर्पल और ग्रीन कलर में आएगा। कहा जाता है कि मेमोरी स्टोरेज में 6GB/12GB RAM और 128/256GB स्टोरेज शामिल है। स्मार्टफोन में रियर की ओर EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।


Realme 13+ 5G Specifications


Realme अब 29 अगस्त को भारत में Realme 13+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। अफवाहों से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन अपने कुछ स्पेसिफिकेशन Narzo 70 Turbo के साथ शेयर कर सकता है। Realme 13+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Dimensity 7300 Energy चिपसेट है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Narzo 70 Turbo, Realme Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.