Realme Narzo 70 Turbo 5G फोन 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ भारत में होगा लॉन्च! डिटेल्स लीक

Realme Narzo 70 Turbo 5G फोन रियलमी की ओर से जल्द ही भारत में रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2024 12:43 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रैम के लिए तीन वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं।
  • यह पर्पल, येलो, और ग्रीन शेड्स में आ सकता है।
  • फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

Realme Narzo 70 Pro 5G में 6.67 इंच का पंच-होल एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Realme Narzo 70 सीरीज में कंपनी Narzo 70x, Narzo 70, और Narzo 70 Pro स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। अब इसी सीरीज में एक और नया एडिशन जल्द होने वाला है। यह फोन Realme Narzo 70 Turbo 5G बताया जा रहा है जो जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। कथित तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशंस जैसे रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन। 

Realme Narzo 70 Turbo 5G फोन रियलमी की ओर से जल्द ही भारत में रिलीज किया जा सकता है। 91 मोबाइल्स ने दावा किया है कि फोन के रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स जैसे स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन का मॉडल नम्बर RMX5003 बताया गया है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन Realme 13+ 5G का रिब्रांडेड मॉडल हो सकता है जो कि RMX5002 मॉडल नम्बर के साथ है। 
Advertisement

Realme Narzo 70 Turbo 5G के स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील किए गए हैं। फोन में रैम के लिए तीन वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। जिसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। फोन के कलर वेरिएंट्स के लिए कहा गया है कि यह पर्पल, येलो, और ग्रीन शेड्स में आ सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें EIS फीचर दिया जा सकता है। फ्रंट में इस फोन के अंदर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन की कीमत भारत में 25000 रुपये के आसपास हो सकती है। चूंकि फोन को Realme 13+ 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, तो अन्य स्पेसिफिकेशंस भी वैसे ही हो सकते हैं। 
Advertisement

Realme 13+ 5G भारत में 29 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन में संभावित रूप से 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस हो सकता है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी, और 45W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.