Realme Narzo 50i जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक

टिप्सटर ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। कॉन्फिग्रेशन की बात करें, तो फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, फोन में मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50i में मिल सकते हैं दो कॉन्फिग्रेशन
  • मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा रियलमी नार्ज़ो 50आई
  • Realme Narzo 50A भी हो सकता है लॉन्च
Realme Narzo 50 सीरीज़ के तहत जल्द ही कई नए स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। हाल ही में जानकारी मिली थी कि थी Realme Narzo 50A फोन इस सीरीज़ के तहत पेश किया जाने वाला नया फोन होगा, वहीं अब एक और नए फोन की जानकारी सामने आई है। जानें-माने टिप्सटर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Realme Narzo 50i स्मार्टफोन नार्ज़ो सीरीज़ के तहत पेश होने वाला नया फोन होगा। यही नहीं, टिप्सटर ने इस फोन से जुड़ी कई अन्य डिटेल्स भी अपने ट्वीट के जरिए सार्वजनिक की है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, Realme जल्द ही Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। टिप्सटर ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। कॉन्फिग्रेशन की बात करें, तो फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, फोन में मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर पेश किया जाएगा।

<

कीमत, स्पेसिफिकेशन और भारत में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

हाल ही में रियलमी नार्ज़ो 50ए फोन BIS और NBTC लिस्टिंग में RMX3430 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ था। NBTC सर्टिफिकेशन साइट से मालूम पड़ता कि इस फोन का नाम Realme Narzo 50A 4G होगा। वहीं, यह मॉडल नंबर Camerafv5.com डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था, जहां संकेत मिले थे कि फोन में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/1.8 लेंस, f/1.3 इंच सेंसर और मैक्सिमम 4,080x3,072 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर, 1/3.6-इंच सेंसर और मैक्सिमम 3,264x2,448 पिक्सल का रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

हाल ही में फोन का रेंडर सामने आया था रेंडर्स में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखा था, जो कि छोटे वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं। यह मॉड्यूल एक बड़े वर्गाकार मॉड्यूल में स्थित है, जिसके अंदर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है। रियलमी नार्ज़ो 50ए फोन का डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है और इसमें 3.5mm हेडफोन जैक के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट बॉटम में स्थित है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slow charging
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Black and White Lens + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.