Realme Narzo 50A Prime और Realme C35 की जानकारी ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकते हैं लॉन्च!

Realme Narzo 50A स्मार्टफोन को सितंबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में एक नए मॉडल की जानकारी सामने आई है जिसका नाम Realme Narzo 50A Prime होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme C35 का कथित मॉडल नंबर RMX3511 है
  • Realme Narzo 50A Prime का कथित मॉडल नंबर RMX3516 है
  • एक अन्य Realme फोन मॉडल नंबर RMX3251 के साथ हुआ है लीक
Realme Narzo 50A स्मार्टफोन को सितंबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में एक नए मॉडल की जानकारी सामने आई है जिसका नाम Realme Narzo 50A Prime होगा। इसके अलावा, Realme C सीरीज़ का भी एक फोन सामने आया है, जिसका नाम Realme C35 है। आपको बता दें, Realme Narzo 50 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत में नवंबर महीने में लॉन्च की जाएगी, जिसमें Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro और Realme Narzo 50 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे।
 

Paras Guglani नामक टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक सोर्स कोड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि मॉडल नंबर RMX3511 और RMX3516 के साथ नए Realme फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। इन फोन का नाम क्रमश: Realme C35 और Realme Narzo 50A Prime हो सकता है। इसके अलावा एक अन्य Realme फोन के मॉडल नंबर RMX3251 की जानकारी ट्वीट के जरिए सामने आई है, लेकिन इसका नाम क्या होगा फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्टता नहीं है।

आपको बता दें, मॉडल नंबर RMX3511 और RMX3516 इससे पहले Eurasian Economic Commission (EEC) डेटाबेस पर स्पॉट किए गए थे।

अटकलें लगाई जा रही है कि इन दोनों मॉडल नंबर की समानताएं यह इशारा करती है कि इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स काफी समान हो सकते हैं।
Advertisement
 

Realme Narzo 50A specifications

Realme Narzo 50A के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600 pixels) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G52 GPU और 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में  f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Realme Narzo 50A में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है।


Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slow charging
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Black and White Lens + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 50A Prime, Realme C35, Realme, Realme Narzo 50A
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.