Realme Narzo 30 में होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा, 18 मई को होगा लॉन्च

Realme Narzo 30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने इसकी पुष्टी की है। इस कैमरा सेटअप में मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 मई 2021 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 में है MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर
  • फोन में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Realme Narzo 30 में है 5000 mAh की बैटरी

Realme Narzo 30 के 4जी और 5जी वर्जन भारत में एक साथ होंगे लॉन्च

Realme Narzo 30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने इसकी पुष्टी की है। इस कैमरा सेटअप में मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। 18 मई को इस फोन के लॉन्च से पहले रियलमी मलेशिया ने इसकी डेवलेपमेंट को फेसबुक पेज पर शेयर किया है। फरवरी में लॉन्च हुए Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A के साथ ही अब यह फोन भी जुड़ जाएगा। कंपनी ने कुछ समय पहले इसकी कई स्पेसिफिकेशन जैसे 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 5000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आदि को टीज किया था।

अब इसके लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने शेयर किया है कि इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी ने इसके कैमरे द्वारा ली गई कुछ सैम्पल इमेज भी शेयर की हैं। अभी इसके भारत लॉन्च के बारे में रियलमी इंडिया की ओर से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मार्च में रियलमी इंडिया और रियलमी यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने कहा कि Realme Narzo 30 के 4जी और 5जी दोनों ही वर्जन भारत में एक साथ लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement

पिछले दिनों रियलमी मलेशिया ने कन्फर्म किया था कि इस स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट होगा और 5,000mAh की बैटरी होगी। साथ ही इसमें 30W का डार्ट चार्जर भी दिया जाएगा। इससे यह फोन Narzo 30 A और Narzo 30 Pro के बीच में आकर ठहर जाता है क्योंकि इसके प्रो वेरिएंट में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और Narzo 30A में स्टैंडर्ड 60Hz का रिफ्रेश रेट है। बैटरी के मामले में 6,000mAh कैपिसिटी के साथ Narzo 30A बाजी मार ले जाता है।

Realme Narzo 30 में MediaTek Helio G95 SoC की चिप होगी और एक गैर अधिकारिक अनबॉक्सिगं वीडियो के मुताबिक इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। वीडियो में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिखाया गया है जिसमें 48 एमपी का मेन सेंसर है। साथ ही फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्पले दिखाई गई है जिसमें 580 निट्स की ब्राइटनेस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 9.5mm की मोटाई के साथ भार में 185 ग्राम है।
Advertisement
Realme Narzo 30 मलेशिया में 18 मई को 12pm (दोपहर) MYT, (9:30am IST) में लॉन्च होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.