Realme Narzo 10A की सेल आज एक बार फिर, दोपहर 12 बजे इन ऑफर्स के साथ खरीदें

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Realme Narzo 10A स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर पर काम करता है और फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन की एक और बड़ी खासियत इसकी दमदार 5,000 एमएएच की बैटरी है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10A स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • इस सेल में कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं
  • मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर रियलमी नार्ज़ो 10ए

Realme Narzo 10A में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

Realme Narzo 10A स्मार्टफोन को खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को आज एक और मौका मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होने वाली है। बता दें, रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन भारत में मई महीने में Realme Narzo 10 के साथ लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस हैं और फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा, स्मार्टफोन की एक और बड़ी यूएसपी इसकी दमदार बैटरी है, जो 5,000 एमएएच की है।
 

Realme Narzo 10A price in India

रियलमी नार्ज़ो 10ए दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट आपको सो ब्लू और सो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा।

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को पांच प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा फ्लिकार्ट नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है।
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी और 4 जीबी रैम होगा।
Advertisement

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.