Realme Narzo 10 खरीदने का है प्लान? अगली सेल होगी इस दिन...

Realme Narzo 10 की फ्लैश सेल अब 23 जून को आयोजित होगी और दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे ग्राहक Flipkart और Realme India वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे।

Realme Narzo 10 खरीदने का है प्लान? अगली सेल होगी इस दिन...
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी Realme Narzo 10 की सेल
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है रियलमी नार्जो 10
  • भारत में मई में लॉन्च किया गया था रियलमी नार्जो 10
विज्ञापन
Realme Narzo 10 स्मार्टफोन की अगली सेल भारत में 23 जून को होगी। यह सेल Flipkart और Realme India वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बता दें, इस बजट स्मार्टफोन की फ्लैश सेल कई बार आयोजित हो चुकी है और इसकी लेटेस्ट सेल आज दोपहर हुई थी। वहीं, जो इच्छुक ग्राहकों इस स्मार्टफोन को आज खरीदने से चुक गए हैं, उनके लिए कंपनी एक और मौका 23 जून को लेकर आएगी। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। पिछले महीने Realme ने नार्ज़ो 10 और Realme Narzo 10A भारत में लॉन्च किया था, यह फोन खरीद के लिए दो पंग के विकल्पों में उपलब्ध है।

Realme Narzo 10 price in India, offers

Realme Narzo 10 के सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। सेल में यह फोन आपको ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। 23 जून को आयोजित होने वाली सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी।

Flipkart से खरीद के द्वारा सिटी क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। वहीं, RuPay डेबिट कार्डधारकों को 10,000 से अधिक खरीद पर 75 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर रियलमी एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। साथ ही Realme.com पर MobiKwik के द्वारा भुगतान करने पर आपको 500 रुपये का सुपरकैश भी मिलेगा। हालांकि, यह सुपरकैश असल में कैश नहीं है।
 
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  4. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  5. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  7. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  9. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  10. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »