Realme ने नए Miracle Purple में पेश किया GT 6T

यह स्मार्टफोन नए कलर के साथ इस सप्ताह शुरू होने वाली ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 17:26 IST
ख़ास बातें
  • नया कलर वेरिएंट केवल 12 GB + 256 GB और 8 GB + 256 GB वेरिएंट्स में होगा
  • इस स्मार्टफोन में 4 nm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme ने देश में GT 6T को नए कलर में पेश किया है। यह स्मार्टफोन नए कलर के साथ इस सप्ताह शुरू होने वाली ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में उपलब्ध होगा। GT 6T को मई में Fluid Silver और Razor Green कलर्स में लाया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 दिया गया है। 

नया कलर वेरिएंट केवल 12 GB + 256 GB और 8 GB + 256 GB वेरिएंट्स में होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये के हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,000 निटस तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 4 nm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM और 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-600 सेंसर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme GT 6T में 5,000 mAh की बैटरी 120 W SuperVOOC चार्जिंग के साथ है। यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से केवल 10 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। 

इसका कैमरा सेटअप 30 fps पर 4K वीडियो कैप्चरिंग Dolby Vision के साथ सपोर्ट करता है। इसमें AI Night Vision मोड भी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, NFC और Wi-Fi के विकल्प है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 162 x 75.1 x 8.65 mm और भार लगभग 199 ग्राम का है। हाल ही में Realme ने Narzo N65 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। इसे Amber Gold और Deep Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  5. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  6. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  8. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  10. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.