Realme X3 Pro 'IFA 2020' में हो सकता है लॉन्च

Realme के सीईओ माधव सेठ ने आधिकारिक IFA बर्लिन अकाउंट द्वारा किए एक ट्वीट का जवाब देते हुए IFA 2020 में Realme द्वारा भाग लेने की पुष्टि करते हुए एक बड़ी घोषणा किए जाने की बात कही।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जुलाई 2020 14:59 IST
ख़ास बातें
  • इस साल IFA का पहली बार हिस्सा बनेगी Realme
  • Realme X3 Pro के साथ-साथ कई अघोषित डिवाइस है कंपनी के पास
  • कई AIoT डिवाइसों पर भी चल रहा है काम

Realme के पास इस समय कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनको पेश किया जाना बाकी है

Realme India के CEO माधव सेठ ने शुक्रवार को IFA 2020 में की जाने वाली एक "बड़ी घोषणा" को टीज़ किया। याद दिला दें कि 4 सितंबर से बर्लिन में IFA 2020 शूरू होना है। यदि हम अफवाहों पर ध्यान दें, तो इस इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा Realme X3 Pro का लॉन्च हो सकती है। इस हफ्ते की शुरुआत में 125W UltraDART फास्ट चार्जिंग तकनीक का भी खुलासा किया गया, जो तीन दिवसीय आईएफए इवेंट का एक हिस्सा होगा। यह भी बता दें कि यह पहली बार होगा जब Realme IFA में भाग लेगी।

सेठ ने आधिकारिक IFA बर्लिन अकाउंट द्वारा किए एक ट्वीट का जवाब देते हुए IFA 2020 में Realme द्वारा भाग लेने की पुष्टि करते हुए एक बड़ी घोषणा किए जाने की बात कही। हालांकि, सेठ ने यहां किसी विशेष प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया।
Advertisement

फिर भी, यदि अफवाहों पर यकीन करें तो IFA में अपनी शुरुआत के साथ कंपनी Realme X3 Pro को पेश कर सकती है। एक TENAA लिस्टिंग ने सुझाव दिया है कि नया रियलमी फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके नई 125 वाट अल्ट्राडार्ट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने की संभावना है।

इसके अलावा यह भी बता दें कि Realme इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स यानी AIoT सेगमेंट पर भी काम कर रही है, जिसे कंपनी बर्लिन में पेश कर सकती है। Realme Watch और Realme Band सहित कुछ अन्य डिवाइस कंपनी के AIoT सेगमेंट के तहत भारत सहित कुछ अन्य बाज़ारों में पहले से ही उपलब्ध हैं।
Advertisement

जून में, शेठ ने खुलासा किया था कि Realme अपने स्मार्ट स्पीकर और इलेक्ट्रिक टूथब्रश, कार चार्जर और स्मार्ट लॉक्स जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। ऐसे में यह उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि IFA 2020 में कंपनी की घोषणा के दौरान उनमें से कुछ को पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme IFA, Realme X3 Pro, IFA 2020
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.