12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme GT2 Pro लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme GT2 Pro की फर्स्‍ट सेल 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर होगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT2 Pro दो वेरिएंट में लॉन्‍च किया गया है
  • 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज मॉडल के दाम 49,999 रुपये हैं
  • 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 57,999 रुपये है

फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले है, जिसे गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस से प्रोटेक्‍ट किया गया है।

Photo Credit: Realme India

रियलमी (Realme) ने अपने नए स्‍मार्टफोन Realme GT2 Pro को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। यह कंपनी का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है और स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने सबसे पहले इस डिवाइस को अपने होम मार्केट यानी चीन में पेश किया था। पिछले महीने इसे यूरोप के मार्केट्स में लॉन्‍च किया गया था। Realme GT2 Pro में डिजाइन से लेकर डिस्‍प्‍ले तक कई खूबियां हैं। यह दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें बायोपॉलिमर का इस्‍तेमाल हुआ है। इससे फोन में पेपर लुक आता है। कार्बन उत्‍सर्जन को जीरो करने के लिए रियलमी ने यह कोशिश की है। 
 

Realme GT2 Pro के दाम और उपलब्‍धता

Realme GT2 Pro दो वेरिएंट में लॉन्‍च किया गया है। 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज मॉडल के दाम 49,999 रुपये हैं। 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 57,999 रुपये है। यह तीन कलर्स- स्टील ब्लैक, पेपर वाइट और पेपर ग्रीन में आता है। Realme GT2 Pro की फर्स्‍ट सेल 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर होगी। खरीदारों को 4,999 रुपये की Realme Watch S फ्री मिलेगी। इसके अलावा, HDFC डेबिट/क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शन पर 5,000 रुपये का फ्लैट इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। यही ऑफर SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शन पर भी है। 
Advertisement
 

Realme GT2 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

जैसा कि हमने आपको बताया Realme GT2 Pro में बायोपॉलिमर का इस्‍तेमाल हुआ है। यह फोन के बैक साइड को पेपर फील देता है। कंपनी साल 2025 तक अपने कॉर्पोरेट ऑपरेशंस में जीरो कार्बन उत्सर्जन चाहती है। Realme GT2 Pro उसी लक्ष्‍य की एक कड़ी है। फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले है, जिसे गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस से प्रोटेक्‍ट किया गया है। QHD+ AMOLED पंच-होल डिस्‍प्‍ले में LTPO 2.0 तकनीक इस्‍तेमाल हुई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्‍प्‍ले में 1400 निट्स की ब्राइटनेस और 100 फीसदी DCI-P3 कलर गैमेट मिलता है। 

स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस Realme GT2 Pro में एड्रेनो 730 GPU का सपोर्ट है। यह 12GB तक LPDDR55 रैम के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर Realme UI 3.0 की लेयर है। 
Advertisement

Realme GT2 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जिसमें Sony IMX766 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 150 डिग्री के FOV को कवर करता है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का माइक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है, जो 30 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से 1080p रेजॉलूशन में वीडियो बना सकता है।  

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 65 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि बैटरी 33 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Wi-Fi 802.11ax, ब्‍लूटूथ 5.2, GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की भी खूबियां हैं। 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। एसडी कार्ड स्‍लॉट भी है। डुअल स्‍पीकर से लैस यह स्‍मार्टफोन डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। बयोमैट्रिक सिक्‍योरिटी के लिए इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का वजन 189 ग्राम है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

33mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.