Realme GT Neo 6, Pro आए 24GB रैम, 5000mAh बैटरी, 240W चार्जिंग के साथ TENAA पर नज़र! लॉन्च नजदीक

GT Neo 6 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • GT Neo 6 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है।

Realme GT Neo 6 सीरीज़ Realme GT Neo 5 सीरीज़ (फोटो में) को रीप्लेस करेगी।

Photo Credit: Realme

Realme के अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro कथित तौर पर चीन में जल्द लॉन्च हो सकते हैं।  हाल ही में डिवाइसेज को TENAA लिस्टिंग में देखा गया है जिसमें इसके डिजाइन और लुक के बारे में काफी कुछ पता चलता है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि दोनों ही स्मार्टफोन चीन में बहुत जल्द लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा इस बार इनके कैमरा मॉड्यूल के बारे में भी जानकारी सामने आई है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। Playfuldroid की रिपोर्ट कहती है कि दोनों डिवाइसेज चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट हुए हैं। Realme GT Neo 6 का मॉडल नम्बर RMX3823 बताया गया है जबकि GT Neo 6 Pro का मॉडल नम्बर RMX3820 बताया गया है। लिस्टिंग में इनका डिजाइन भी सामने आया है जो कि हालिया लीक हुए रेंडर्स से मेल खाता है। 

रियर डिजाइन की बात करें तो इसमें जो कैमरा मॉड्यूल है वो आयताकार है जिसमें तीन कैमरा देखे जा सकते हैं। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। Realme GT Neo 6 में Dimensity 9200+ देखने को मिल सकता है। इसमें 16 जीबी रैम दी जा सकती है। डिवाइस 5,000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 

वहीं GT Neo 6 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है और इसमें 24 जीबी रैम दी जा सकती है। यह डिवाइस 4,600mAh बैटरी और 240W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसके अलावा अन्य स्पेक्स लगभग समान रहने वाले हैं। मसलन इनमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इससे पहले Realme GT Neo 6 के रेंडर लीक हुए थे जिसमें बैक पैनल डुअल टोन वाले ग्रीन शेड में दिखाई दिया था। पैनल पर Snapdragon लोगो भी दिखा था। इन डिवाइसेज के बारे में और अधिक अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  2. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  3. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  4. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.