5000mAh बैटरी, 240W फास्ट चार्ज के साथ Realme GT Neo 5 में होंगे 1.5K डिस्प्ले और कई धांसू फीचर्स! 9 फरवरी को होगा लॉन्च

प्रोसेसिंग का भार Qualcomm के Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर डाला गया है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 15:27 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगी और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • रियलमी जीटी नियो 5 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस में Sony IMX890 सेंसर होगा
  • 5,000mAh बैटरी वाले इस फोन में 240W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग होगी

Realme GT Neo 5, 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है।

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 5 के साथ चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme  फिर से हलचल मचाने के लिए तैयार है। Xiaomi, Redmi को टक्कर देने वाली Realme का अगला स्मार्टफोन Realme GT Neo 5, 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिए हैं। इसमें 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगी और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में फोटोग्राफी पर भी फोकस किया गया है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर लिए Sony IMX890 मेन सेंसर के साथ आएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट की पावर होगी। 

Realme GT Neo 5 कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन होगा जिसके लॉन्च से दो दिन पहले कंपनी ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस कंफर्म किए हैं। चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से पता चलता है कि Realme GT Neo 5 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि डिस्प्ले साइज 6.7 इंच का होगा। हालांकि रियलमी ने इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की है। 

फोन में कैमरा कुछ यूजर्स के लिए बहुत मायने रखता है। कंपनी ने इस मामले में भी खास ध्यान रखा है और रियलमी जीटी नियो 5 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस में Sony IMX890 सेंसर को कंफर्म किया है जिसके साथ OIS सपोर्ट भी होगा। यानि कि वीडियो रिकॉर्डिंग के समय ज्यादा से ज्यादा स्टेबल फुटेज कैप्चर की जा सकेगी। Turbo Raw फीचर भी इसमें दिया जा रहा है जिसका मतलब है इमेज सेंसर अपने इंटेलिजेंस से फोटो के साथ ज्यादा छेड़खानी नहीं करेगा और पिक्चर को असल रूप में कैप्चर करके आपके सामने पेश करेगा। इस तरह का फीचर शायद ही अब तक किसी स्मार्टफोन में दिया गया हो। 

प्रोसेसिंग का भार Qualcomm के Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर डाला गया है। इसके अलावा डिवाइस की सेफ्टी के लिए कंपनी रियर में AG Glass टेक्नोलॉजी वाला प्रोटेक्शन देने जा रही है। इसमें मैटे फिनिश देखने को मिलेगा। 5,000mAh बैटरी वाले इस फोन में 240W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग होने की बात भी सामने आई है। साथ ही एक वेरिएंट ऐसा भी होगा जिसमें 150W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके अलावा डिवाइस इस्तेमाल के दौरान हीट न पकड़े, यह 4,500 स्क्वायर मिलीमीटर वाले 3D टेम्पर्ड वेपर कूलिंग चैम्बर से लैस होगा। इसके अलावा और कौन से खास फीचर्स फोन में कंपनी देने वाली है, इसका खुलासा लॉन्च के समय जल्द ही होने वाला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.