5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाले Realme GT Neo 3T पर मिलेगा 7 हजार रुपये डिस्काउंट, जल्द होगा लॉन्च

कीमत की बात की जाए तो Realme GT Neo 3T की कीमत का भारत में अभी खुलासा नहीं किया है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को $469.99 यानी कि करीब 37,500 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 3T की कीमत का भारत में अभी खुलासा नहीं किया है।
  • Realme GT Neo 3T एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है।
  • Realme GT Neo 3T को भारत में 16 सितंबर को 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme GT Neo 3T को 16 सितंबर को लॉन्च करने का प्लान बनाया है। भारत में लॉन्च से पहले ही इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने सेल के दौरान 7 हजार रुपये का डिस्काउंट पेश कर दिया गया है। डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए कम दाम में उपलब्ध हो जाएगा। इस स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग और Snapdragon 870 SoC दिया गया है। फिलहाल डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में जानकारी नहीं है। यह स्मार्टफोन इस साल जून में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।
 

Realme GT Neo 3T की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Realme GT Neo 3T की कीमत का भारत में अभी खुलासा नहीं किया है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को $469.99 यानी कि करीब 37,500 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा था। Realme GT Neo 3T को भारत में 16 सितंबर को 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए लॉन्चिंग पेज बीते हफ्ते पेश किया गया था।
 

Realme GT Neo 3T के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme GT Neo 3T एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 870 SoC दिया गया है। इसमें 8GB RAM दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरडार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो कि 50 प्रतिशत सिर्फ 12 मिनट्स में ही चार्ज हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.