Realme GT 8 Pro नवंबर में होगा भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Realme भारतीय बाजार में नवंबर में Realme GT 8 Pro लॉन्च करने वाला है, जिसका घोषणा कंपनी ने आज की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ एमोलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT 8 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।

Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ एमोलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में नवंबर में Realme GT 8 Pro लॉन्च करने वाला है, जिसका घोषणा कंपनी ने आज की है। अपने चीनी वेरिएंट की तरह Realme GT 8 सीरीज का स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा, जिसे हाइपरविजन AI चिप के साथ जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में Realme भारत की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। कंपनी ने अभी तक देश में Realme GT 8 की उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। आइए Realme GT 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 8 Pro कब होगा भारत में लॉन्च

Advertisement


Realme ने X पर एक पोस्ट में घोषणा कि है कि वह नवंबर में भारत में अपना फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro लॉन्च करने वाला है। दो माइक्रोसाइट से स्मार्टफोन के आगमन की पुष्टि हो गई है। वहीं Realme GT 8 Pro देश में फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme GT 8 Pro Specifications (Expected)

माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Realme GT 8 Pro के भारतीय वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर होगा जो कि इसके चीनी वेरिएंट में है। यह भी पुष्टि हुई है कि इसमें रिको GR-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट होगा। यह हाइपरविजन AI चिप से भी लैस होगा।

Advertisement

Realme ने 21 अक्टूबर को चीन में Realme GT 8 Pro को Realme GT 8 के साथ लॉन्च किया था। इसके 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,199 (लगभग 64,000 रुपये)है। यह स्मार्टफोन नीले, सफेद और हरे रंगों में उपलब्ध है।

चीन में Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ एमोलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3136 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz तक, पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स, 1.07 बिलियन कलर्स, 508ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.