Realme GT 7 Pro में मिलेगी 16GB रैम, 6000mAh की बैटरी! स्पेसिफिकेशंस लीक

Realme GT 7 Pro फोन में 1.5K रिजॉल्शन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जून 2024 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro फोन में 1.5K रिजॉल्शन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • यह मॉडल 6000mAh कैपिसिटी की बैटरी कैरी कर सकता है।
  • फोन में कंपनी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है।

Realme GT 5 Pro में 5000mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme अपकमिंग सीरीज Realme GT 7 पर कथित तौर पर काम कर रही है। संभावना है कि कंपनी चीन में जुलाई में एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसे Realme GT 7 बताया जा रहा है। लेकिन जहां तक भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की बात है, कंपनी इस साल के अंत तक Realme GT 7 Pro को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसकी अधिकारिक पुष्टि भी कर दी गई है। अब इस फोन के बारे में स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। 

Realme GT 7 Pro भारत में दिसंबर के आसपास लॉन्च होने की बातें सामने आ रही हैं। इस फोन को चीन में भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से कई महीने पहले ही चीन के जाने माने टिप्स्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक कर दिए हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weio पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस का जिक्र किया गया है। 
Advertisement

टिप्स्टर के मुताबिक Realme GT 7 Pro फोन में 1.5K रिजॉल्शन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह OLED 8T LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसकी खास बात यह रहेगी कि यह चीन की घरेलू मार्केट में बना डिस्प्ले होगा। Realme GT 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

फोन 16GB रैम के साथ आएगा, और इसमें 1TB तक स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकता है। यहां पर टिप्स्टर ने बैटरी साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा है कि फोन में सिलिकॉन एनॉड बैटरी होगी। इसके पहले आए Realme GT 5 Pro में 5000mAh बैटरी थी। इस लिहाज से फोन का यह मॉडल 6000mAh कैपिसिटी की बैटरी कैरी कर सकता है।    
Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का एक कैमरा देखने को मिल सकता है। जो कि एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस बताया गया है। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने यहां कैमरा डिपार्टमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स में यह बात भी कही गई है कि अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें कंपनी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme GT 7 Pro, Realme GT 7 Pro Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.