Realme GT 6T में होगी 5500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, लॉन्चिंग अगले हफ्ते

Realme GT 6T स्‍मार्टफोन को भारत में 22 मई को पेश किया जाएगा। यह प्रीमियम नैनो मिरर डिजाइन के साथ आएगा

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मई 2024 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6T स्‍मार्टफोन होगा 22 मई को लॉन्‍च
  • इसमें होगी 5500 एमएएच की बैटरी
  • रियलमी जीटी 6टी की बैटरी करेगी 120W चार्जिंग को सपोर्ट

नए रियलमी फोन में क्‍वॉलकॉम Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर होगा।

रियलमी का नया स्‍मार्टफोन Realme GT 6T अगले हफ्ते भारत में लॉन्‍च होगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने अपकमिंग रियलमी फोन की खूबियों का खुलासा करना शुरू कर दिया है। बताया है कि Realme GT 6T में बड़ी बैटरी ऑफर की जाएगी, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रियलमी ने बताया है कि नए जीटी फोन में 5500 एमएएच की बैटरी होगी। यह 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग से पैक होगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि GT 6T की बैटरी सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन चल जाएगी। 

Realme GT 6T स्‍मार्टफोन को भारत में 22 मई को पेश किया जाएगा। यह प्रीमियम नैनो मिरर डिजाइन के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि यह इस रीजन की पहली डिवाइस होगी, जिसमें क्‍वॉलकॉम Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर होगा। 

Realme GT 6T के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह Realme GT Neo 6 SE का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन में 6.78 इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

फोन में 50MP मेन लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन लेंस Sony IMX882 सेंसर के रूप में मौजूद होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। यह Sony IMX355 सेंसर हो सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेंसर फ्रंट में दिया जा सकता है।

बीते दिनों एक टिप्‍सटर ने फोन की प्राइसिंग बताई थी। कहा था कि इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 29,999 रुपये में आएगा। 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33999 रुपये होगी और 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 35,999 रुपये में उतारा जाएगा। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  2. 1.5 लाख घरों जितनी बिजली बनेगी! Apple ने भारत में किया मोटा निवेश, नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स शुरू
  3. OnePlus 16 में मिल सकते हैं सबसे धांसू फीचर्स, 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी, 240Hz डिस्प्ले!
  4. OnePlus Nord CE6 Lite हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  2. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  3. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  4. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  5. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  7. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  8. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  9. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Apple के फोल्डेबल आईफोन में होगा नया डिजाइन, आसानी से किया जा सकेगा रिपेयर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.