Realme GT 6T होगा 22 मई को भारत में लॉन्च, यहां हुआ खुलासा

Realme GT 6T में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी जााएगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2024 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6T भारत में 22 मई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
  • Realme GT 6T में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी जााएगी।
  • Realme GT 6T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Realme GT 6T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme/Amazon

Realme ग्लोबल बाजार में Realme GT 6T नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नए स्मार्टफोन को Realme GT Neo 6 SE का रीब्रांडेड वर्जन कहा जाता है। यह ग्लोबल लॉन्च से पहले भारत में लॉन्च होगा। Realme ने अब भारत में लॉन्च के लिए 22 मई की तारीख तय की है। यहां हम आपको Realme GT 6T के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme GT 6T भारत में 22 मई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च की तारीख की घोषणा के अलावा ब्रांड ने फोन की कुछ जानकारी भी साझा की है। Realme GT 6T की अमेजन इंडिया माइक्रोसाइट के अनुसार, फोन में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC है और AnTuTu बेंचमार्क पर 1.5 मिलियन प्वाइंट पार कर सकता है। ब्रांड इस चिप पर थर्मल थ्रॉटलिंग को रोकने के लिए स्मार्टफोन के लिए एक बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी प्रदान करेगा। हालांकि, ब्रांड ने अन्य स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि ये Realme GT Neo 6 SE के समान होंगे।


Realme GT 6T के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme GT 6T में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी जााएगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप मिल रहा है, जिसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। 128GB स्टोरेज मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में OIS के साथ Sony IMX882 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेल्फी कैमरा हो सकता है। GT 6T में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है। हमें उम्मीद है कि 22 मई की लॉन्च तारीख से पहले इन स्पेसिफिकेशंस पर पुष्टि हो जाएगी। हाल ही में Realme GT 6T की कीमत भी लीक हुई थी, जिससे पता चला है कि फोन की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.