Realme GT 5G Master Edition को लेकर फिर आया नया लीक, फोन में होगा 108MP कैमरा!

Realme GT 5G Master Edition की स्पेसिफिकेशन एक बार फिर से लीक हो गई हैं। अब कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 जुलाई 2021 09:33 IST
ख़ास बातें
  • पिछले दिनों आये लीक में फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर बताया गया था।
  • Realme GT 5G Master Edition में Snapdragon 870 प्रोसेसर बताया गया है।
  • फोन में 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की डिस्प्ले हो सकती है।

Realme GT 5G Master Edition को लेकर अभी तक किसी लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है।

Realme GT 5G Master Edition की स्पेसिफिकेशन एक बार फिर से लीक हो गई हैं। अब कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। हालांकि कुछ लीक्स में इससे अलग जानकारी भी सामने आ रही है मगर कंपनी की ओर से फोन को टीज़ किए जाने के अलावा अभी तक अधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेटेस्ट लीक में भी वही बैक पैनल डिजाइन दिखाया गया है जो अभी हाल ही में TENAA की लिस्टिंग में दिखाया गया था। मगर कैमरा डिटेल्स में अंतर दिया गया है। 

ताजा लीक टिप्स्टर Ice Universe द्वारा Weibo पर सामने आया है जिसने Realme GT 5G Master Edition की कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की हैं। बताया गया है कि इस फोन में 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की डिस्प्ले हो सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ये सब जानकारी इससे पहले आए लीक्स में भी सामने आई थीं। मगर जब बात कैमरा की आती है तो यहां पर अंदर देखने को मिलता है। कैमरा के बारे में लेटेस्ट लीक कहता है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का व 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जाएगा। 

वहीं इससे पहले आए लीक में बताया गया था कि Realme GT 5G Master Edition में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर होगा। साथ ही 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेंसर होगा जिसमें सुपर वाइड लेंस होगा। उसके अलावा 2 मेगापिक्ल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया जा सकता है। इसके आगे टिप्स्टर का कहना है कि फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसमें 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। यह फीचर्स Realme GT 5G में भी दी गई थीं। 

हाल ही में रियलमी के वॉइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने वीबो पर एक नए स्मार्टफोन की फोटो पोस्ट की है जिसमें जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa भी सम्मिलित है। इससे संकेत मिलता है फोन को डिजाइन करने में Fukasawa का भी योगदान है। Fukasawa इससे पहले भी कंपनी के साथ अन्य मास्टर एडिशन फोन्स के लिए काम कर चुके हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.