50MP वाले दो सेंसर के साथ आएगा Realme GT 2 Pro फोन, कैमरा फीचर्स आए सामने

पहले पोस्ट में Realme ने जानकारी दी कि Realme GT 2 Pro फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) मौजूद होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 सीरीज़ 4 जनवरी को होगी लॉन्च
  • Realme GT 2 Pro में मिलेंगे दो 50MP के कैमरे
  • Fisheye मोड के साथ आएगा रियलमी जीटी 2 प्रो
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि इसमें कई फोटोग्राफी फीचर्स मौजूद होंगे। Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर दो अलग पोस्ट करके शेयर किया कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। रियलमी जीटी 2 सीरीज़ में तीन अलग मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें रेगुलर Realme GT 2, Realme GT 2 Pro और Realme GT 2 Master Edition स्मार्टफोन शामिल होंगे। यह फोन चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किए जाएंगे।

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में कंपनी ने जानकारी दी कि Realme GT 2 Pro फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) मौजूद होगा। फोन का दूसरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 150 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ऑफर किया जाएगा। रियलमी का कहना है कि यह ऐसे वाइड-एंगले कैमरा के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement
 
दूसरे वीबो पोस्ट में रियलमी ने जीटी 2 प्रो के तीसरे कैमरा सेंसर को टीज़ किया, जो कि Microscope 2.0 है यह एक्स्ट्रीम माइक्रो इमेज को कैप्चर करने में सक्षम होगा। पुरानी लीक में जानकारी दी गई थी कि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ माइक्रो लेंस मिल सकता है।

इस बीच टिप्सटर Digital Chat Station पोस्ट करके जानकारी दी है कि रियलमी जीटी 2 प्रो के माइक्रोस्कोप लेंस में डेप्थ ऑफ फील्ड को 4 गुना अपग्रेड किया गया है और ऑब्जेक्ट की दूरी को लगभग 2 गुना बढ़ा दिया है। टिप्सटर का यह भी दावा है कि कैमरा स्किन और पानी जैसे कॉन्टेंट को भी डिटेक्ट कर लेता है। रियलमी जीटी 2 प्रो फेन के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें Fisheye mode दिया जाएगा, जो कि अल्ट्रा-लॉन्ग डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट देगा।
Advertisement

इसके अलावा, रियलमी द्वारा टीज़ की गई तस्वीर में फोन का कैमरा मॉड्यूल सिग्नेचर के साथ देखा जा सकता है। यह फोन Realme GT 2 Pro Master Edition हो सकता है, जिसे Realme design studio और Japanese designer Naoto Fukasawa द्वारा को-डिज़ाइन किया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme GT 2 Pro, Realme GT 2 Pro Specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.