Realme GT 2 Pro का नया लीक, फोन में होगा Snapdragon 898 और 125W फास्ट चार्जिंग

लीक में कहा गया है कि कथित तौर पर इसमें एक पंच-होल डिस्प्ले होगी जो कि 6.51-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले होगी। साथ ही 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2021 09:38 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर होने की बात कही गई है।
  • फोन में 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।
  • इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

Realme GT 2 Pro फोन एंड्रॉयड 12 आधारित Realme Ui 3 पर काम कर सकता है।

Realme GT 2 Pro को प्रो को लेकर एक नया लीक सामने आया है। हालांकि इस स्मार्टफोन को लेकर इसके पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस बार फोन के प्रोसेसर के बारे में नई जानकारी दी गई है। इससे पहले के कयासों में फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट होने की बात कही जा रही थी। अब एक टिप्स्टर ने इसके प्रोसेसर के बारे में नया खुलासा किया है। जिसके अनुसार फोन में होगा तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ही मगर इसका 898 वर्जन होगा जिसे स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर बताया जा रहा है। साथ ही फोन में 125W फास्ट चार्जिंग होने की बात भी टिप्स्टर ने लीक की है। 

कुछ दिनों पहले Realme GT 2 Pro को लेकर एक लीक सामने आया था जिसमें इसकी कीमत और इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई थी। लीक के आधार पर फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट होने की बात कही जा रही थी। साथ ही इसकी कीमत लगभग 46,200 रुपये के आसपास बताई गई थी। Gizmochina की रिपोर्ट के मताबिक अब WHYLAB नाम से जाने माने टिप्स्टर ने Weibo पर खुलासा किया है कि Realme GT 2 प्रो मॉडल नंबर RMX3301 के साथ 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। 

पिछली रिपोर्टों के उलट डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1, या ​​​​स्नैपड्रैगन 898 होने की बात कही गई है। स्मार्टफोन LPDDR5 RAM से लैस होगा और UFS 3.1 फ्लैश मेमोरी होगी। स्क्रीन के बारे में कहा गया है कि यह कथित तौर पर एक पंच-होल डिस्प्ले और एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.51-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले होगी। इस बार फोन की चार्जिंग को लेकर भी जानकारी दी गई है जिसमें 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों लीक किया गया था कि Realme GT 2 Pro फोन में 6.51-इंच full-HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9, हाई रिफ्रेश रेट और 404ppi पिक्सल डेंसिटी मिलेगी। फोन में 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी जीटी 2 प्रो फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

Realme GT 2 Pro फोन एंड्रॉयड 12 आधारित Realme Ui 3 पर काम कर सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। Realme इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm पोर्ट, 5जी, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.1 और वाई-फाई शामिल हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.