50MP कैमरा, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Realme GT 2 फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और Realme.com के जरिए 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 19:05 IST
ख़ास बातें
  • इसके 12जीबी रैम मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है
  • फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और Realme.com के जरिए होगी
  • HDFC बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा

फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Realme India

Realme GT 2 स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। जनवरी में इस डिवाइस को चीन में Realme GT 2 Pro के साथ अनवील किया गया था और ये दोनों स्‍मार्टफोन फरवरी में MWC 2022 में दिखाए गए थे। Realme GT 2 में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और पेपर टेक मास्टर डिजाइन दिया गया है, जो Realme GT 2 Pro से शुरू हुआ था। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। Realme GT 2 का मुकाबला Xiaomi 11T Pro, iQoo 9 SE, Vivo V23 Pro 5G, और Oppo Reno 7 Pro 5G जैसी डिवाइसेज से होगा। इनमें से ज्‍यादातर BBK इलेक्ट्रॉनिक्स का ही हिस्‍सा हैं। 
 

Realme GT 2 के इंडिया में प्राइस और लॉन्‍च ऑफर्स

इंडिया में Realme GT 2 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। यह 12GB + 256GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये है। इसमें पेपर ग्रीन, पेपर वाइट और स्टील ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और Realme.com के जरिए 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से होगी। HDFC बैंक कार्ड या EMI ट्रांजैक्‍शंस का इस्‍तेमाल करने वाले कस्‍टमर्स को 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 
Advertisement
 

Realme GT 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला Realme GT 2 स्‍मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिसमें Realme UI 3.0 की लेयर है। फोन में 6.62-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से पैक है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वाइड-एंगल और मैक्रो कैमरा फोन में दिए गए हैं। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। 

Realme GT 2 में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ V5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Realme ने इस फोन को 5,000mAh की बैटरी के साथ पैक किया है, जो 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन की बैटरी को 33 मिनट में जीरो से 100 फीसदी तक चार्ज कर देता है। फोन का वजन 199.8 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.