Realme Days Sale 2020 का आगाज़, Realme 5 Pro, X2 Pro समेत इन स्मार्टफोन पर छूट

Realme Days Sale 2020 सेल 13 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान रियलमी 5 प्रो, रियलमी एक्स2 प्रो, रियलमी सी2 समेत कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 11 फरवरी 2020 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme Days Sale 13 फरवरी तक चलेगी
  • सेल Realme.com और Flipkart पर चल रही है
  • रियलमी डेज़ सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है

Realme Days Sale 2020 शुरू हो चुकी है और 13 फरवरी तक चलेगी

Realme Days Sale 2020 का 10 फरवरी से आगाज़ हो चुका है और यह सेल गुरुवार, 13 फरवरी तक चलेगी। ऐसे में यदि आप एक नया रियलमी स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है।  रियलमी डेज़ सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर चल रही है और आप इस दौरान न केवल स्मार्टफोन बल्कि अन्य रियलमी गैजेट्स पर भी कुछ अच्छे ऑफर पा सकते हैं।

Realme Days Sale के दौरान Realme.com पर दिए जाने वाले ऑफर्स में चुनिंदा मॉडल पर बिना ब्याज़ की किस्त, 10 प्रतिशत मोबिक्विक सुपरकैश और 500 रुपये अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। फ्लिपकार्ट के ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। कुछ मोबाइल फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

Realme 5 Pro
रियलमी 5 प्रो को ग्राहक 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते है। इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट सेल में 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका एक 8 जीबी रैम वेरिएंट भी है, जो सेल के दौरान 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। छूट के अलावा ग्राहक इस फोन पर ऊपर बताए गए ऑफर्स का फायदा भी ले सकते हैं।

Realme C2 
सेल में रियलमी सी2 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं और फोन की मुख्य हाइलाइट 5,000 एमएएच बैटरी है।
Advertisement

Realme X2 Pro
कंपनी रियलमी एक्स 2 प्रो पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट रियलमी डेज़ सेल 2020 के दौरान 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम वेरिएंट 31,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

Realme X2
रियलमी एक्स2 को Realme Days Sale 2020 में 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर दिए जा रहे बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका 6 जीबी रैम 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Weak performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Days, Realme Days sale, Realme Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.