Realme पर लगे यूजर डेटा कलेक्शन के आरोप, सरकार ने कहा होगी जांच, कंपनी ने जारी किया बयान

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को डेटा कलेक्शन के इस ऑप्शन को बंद करने के लिए सेटिंग्स में इस ऑप्शन को खोजना होगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 19 जून 2023 16:10 IST
ख़ास बातें
  • फीचर का एक स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया गया है
  • MeitY ने यूजर के दावे को टेस्ट करने और जांच करने का वादा किया है
  • Settings > Additional Settings > System Services में मौजूद है यह ऑप्शन

केंद्र सरकार ने ऑप्शन को जांचने की बात कही है

एक प्रोडक्ट रिव्यू के दौरान Realme के स्मार्टफोन पर एक सेटिंग नोटिस की गई, जिसके बाद कंपनी को उसकी डेटा कलेक्शन पॉलिसी के लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है। एक रियलमी हैंडसेट पर डेटा कलेक्शन का ऑप्शन देखने को मिला, जिसमें जानकारी दी गई है कि रियलमी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कैलेंडर ईवेंट, एसएमएस और कॉल लॉग और स्मार्टफोन की लोकेशन के साथ-साथ डिवाइस और यूसेज के आंकड़े कलेक्ट करेगा। फीचर का एक स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद, केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने यूजर्स द्वारा किए गए दावों की जांच करने की घोषणा भी कर दी है।

हाल ही में लॉन्च हुए Realme 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन के वीडियो रिव्यू के दौरान यूट्यूब चैनल Trakin Tech द्वारा एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज नाम का एक सेटिंग ऑप्शन देखा गया। ट्विटर यूजर्स ऋषि बागरी ने शुक्रवार को ट्विटर पर वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और वीडियो में किए गए दावों को दोहराते हुए बताया कि फीचर कॉल लॉग, एसएमएस और लोकेशन आदि का डेटा कलेक्ट करता है।
 

रियलमी स्मार्टफोन्स पर एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज फीचर के ट्विटर पर हाइलाइट होने के तुरंत बाद, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यूजर के पोस्ट को रीट्वीट किया और कहा कि MeitY इस फीचर को टेस्ट केरगी।

अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं की तरह Realme विभिन्न सर्विस और फीचर्स को प्रदान करने के लिए अपने यूजर्स से डेटा कलेक्ट करता है। सेटिंग ऐप में फीचर के बारे में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी कहती है कि डिवाइस का उपयोग कैसे किया जाता है, इसके आधार पर फीचर डिवाइस के टास्ट को ऑप्टिमाइज करता है।
Advertisement

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को डेटा कलेक्शन के इस ऑप्शन को बंद करने के लिए सेटिंग्स में इस ऑप्शन को खोजना होगा। बता दें कि आप इसे Settings > Additional Settings > System Services > Enhanced Intelligent Services के जरिए बंद कर सकते हैं। Gadgets 360 इस बात की पुष्टि करने में सक्षम था कि Realme UI 4.0 पर चलने वाले रियलमी स्मार्टफोन्स पर एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज डिफॉल्ट रूप से ऑन थी।
Advertisement
 

Realme ने दिया जवाब

स्मार्टफोन निर्माता ने सोमवार को कहा कि एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज फीचर SMS, फोन कॉल और कैलेंडर डेटा पर डेटा एकत्र नहीं करता है। कंपनी ने यह भी कहा कि डेटा एन्क्रिप्ट किया गया है और यूजर्स के डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है। रियलमी ने यह भी कहा कि कंपनी स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करती है।

रियलमी ने अपने बयान में कहा (अनुवादित) “उठाए गए मुद्दे के लिए विशिष्ट, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि बढ़ी हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुविधा डिवाइस के उपयोग को अनुकूलित करने से जुड़ी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूजर को बेहतर बैटरी लाइफ और तापमान की परफॉर्मेंस मिले। हालांकि, वर्तमान विवरण के विपरीत, हम एसएमएस, फोन कॉल, शेड्यूल आदि पर कोई डेटा एकत्र नहीं करते हैं।
Advertisement

इस सर्विस में प्रोसेस किया गया सभी डेटा एन्क्रिप्टेड है और एंड्रॉयड सिक्योरिटी इकोसिस्टम के अनुपालन में यूजर्स के डिवाइस के भीतर एन्क्रिप्टेड हार्डवेयर में स्टोर किया जाता है। यह डेटा पूरी तरह से डिवाइस के भीतर स्टोर होता है और कहीं और शेयर नहीं किया जाचा या क्लाउड पर अपलोड नहीं किया जाता है। हम यूजर प्राइवेसी प्रोटेक्शन पर काफी जोर देते हैं, एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज फीचर को यूजर्स की जरूरतों के आधार पर मैन्युअल रूप से चालू या बंद किया जा सकता है।"
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.