इन Realme स्मार्टफोन को मिलेगा Android 10 अपडेट, जानें कब

Android 10 पर आधारित Oppo की अगली कस्टम स्किन ColorOS 7 Roadmap की मिली जानकारी, जानें आप भी।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro को अगले महीने मिलेगा ColorOS 7 बीटा अपडेट
  • स्टेबल रोल आउट जनवरी 2020 से शुरू
  • Realme C2 को 2020 की तीसरी तिमाही में मिलेगा अपडेट

Photo Credit: Weibo

ColorOS 7 Launch Date in India: Android 10 पर आधारित Oppo की अगली कस्टम स्किन कलर ओएस 7 को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Realme ने कलर ओएस 7 के रोडमैप से पर्दा उठा दिया है। Realme X2 Pro को अगले महीने 18 दिसंबर को ColorOS 7 का बीटा वर्जन मिलेगा। कलर ओएस 7 का स्टेबल रोल आउट जनवरी 2020 से शुरू होगा और 2020 की तीसरी तिमाही तक चलेगा।

Realme से मिली आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ColorOS 7 का यह कस्टमाइज्ड वर्जन स्मूथ गेमिंग ग्राफिक्स, बेहतर रैम मैनेजमेंट, वीडियो के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आ रहा है। इनमें से कुछ कस्टमाइज़ेशन में ऐप आइकन, शेप और साइज़ और फॉन्ट बदलने की क्षमता शामिल है।
Advertisement
 

ColorOS 7 Roadmap: कलर ओएस 7 रोडमैप की मिली जानकारी

इसके अलावा एक सिस्टम-वाइड डार्क मोड भी है। Realme का यह भी कहना है कि यूज़र्स को कुछ स्पेशल फीचर्स भी मिल सकते हैं जो स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के करीब होंगे, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह फीचर्स आखिर कौन से होंगे। ColorOS 7 का बीटा प्रोग्राम 27 नवंबर से शुरू होगा, रियलमी कम्युनिटी पेज़ पर जाकर आपको ऐप्लिकेशन फॉर्म को भरना होगा। Realme अगले महीने 9 दिसंबर को बीटा टेस्टर की फाइनल लिस्ट की घोषणा करेगी।
 

ColorOS 7 Roadmap

स्टेबल रिलीज़ रोडमैप की बात करें तो जनवरी 2020 में Realme 3 Pro और Realme XT स्मार्टफोन को सबसे पहले कलर ओएस 7 अपडेट मिलेगा। फरवरी 2020 में Realme X (रिव्यू) और Realme 5 Pro स्मार्टफोन के लिए Realme X2 Pro के लिए मार्च 2020 में तो वहीं Realme 3 (रिव्यू) और Realme 3i (रिव्यू) को अप्रैल में अपडेट मिलेगा।

इसके बाद Realme 5 और Realme 5s को मई में, Realme 2 Pro (रिव्यू) को जून में और Realme C2 (रिव्यू) को 2020 की तीसरी तिमाही में अपडेट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.