Realme का दावा, 90 दिनों में जुड़े 70 लाख यूज़र्स

Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने घोषणा करते हुए बताया कि विश्वस्तर पर रियलमी के 1.7 करोड़ यूज़र्स हो गए हैं और पिछले 90 दिनों में 70 लाख यूज़र्स रियलमी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 12:05 IST

Realme का दावा, 90 दिनों में जुड़े 70 लाख यूज़र्स

Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने घोषणा करते हुए बताया कि विश्वस्तर पर रियलमी के 1.7 करोड़ यूज़र्स हो गए हैं और पिछले 90 दिनों में 70 लाख यूज़र्स रियलमी से जुड़े हैं। याद करा दें कि Oppo के सब-ब्रांड Realme ने पिछले साल मई में Realme 1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। भारत और चीन में अपनी उपस्थिति स्थापित करने के बाद रियलमी ने रियलमी 1 के बाद Realme 2, Realme 2 Pro, Realme C1 और Realme U1 स्मार्टफोन को उतारा था।

माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए बताया कि पिछले 90 दिनों में रियलमी से 70 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं। गौर करने वाली बात है कि कंपनी को दुनिया भर में 1.7 करोड़ एक्टिव यूज़र्स हैं। हालांकि, उन्होंने मार्केट-स्पेसिफिक डेटा नहीं दिया है। इसका मतलब यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में कितने रियलमी यूज़र्स मौजूद हैं। बता दें कि Realme भारत में टॉप-पांच स्मार्टफोन ब्रांड में से एक है।
  बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए Asus, Samsung और Xiaomi से मुकाबले के लिए रियलमी ने कुछ समय पहले Realme X, Realme XT और Realme X2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इनमें से रियलमी एक्सटी और रियलमी एक्स को भारत में लॉन्च किया जा चुका है।

वहीं, दूसरी ओर रियलमी अगले महीने Redmi K20 Pro और OnePlus 7T से मुकाबले के लिए रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। 2019 की जुलाई में काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में बताया गया था कि 2019 की दूसरी तिमाही में बीते साल की तुलना में 848 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रियलमी ने दुनियाभर में टॉप 10 स्मार्टफोन कंपनियों में अपनी जगह बना ली थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.