Realme C85 Pro में मिलेगी 7000mAh बैटरी, जबरदस्त मजबूती! लॉन्च से पहले कीमत का भी खुलासा

टीजर्स बताते हैं कि C85 Pro को IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे धूल, पानी और गिरने से बचाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 13:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक के साथ आएगा
  • 100 डिग्री गर्म पानी के 0.5 मीटर अंदर 60 दिनों तक टिका रह सकता है
  • प्रोमोशनल ऑफर्स के बाद कीमत 6 मिलियन VND (करीब 20,100 रुपये) होगी

दो कलर ऑप्शन में आएगा Realme C85 Pro स्मार्टफोन

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Realme C85 Pro के साथ बजट मार्केट में बैटरी पावर का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। कंपनी अपने अपकमिंग C85 Pro में बड़ी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देने वाली है, जो इस सीरीज के लिए इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला पहला फोन होगा। कंपनी यह दावा भी कर रही है कि फुल चार्ज में ये बैटरी दो दिन तक निकाल सकती है। इसके अलावा, Realme C85 Pro के कई अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।

Realme वियतनाम ने Realme C85 Series को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक के बाद एक टीजर्स जारी किए हैं, जिनसे पता चलता है कि अपकमिंग C सीरीज फोन 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक के साथ आएगा। यह भी दावा किया गया है कि बैटरी दो दिन तक का बैकअप आराम से दे सकती है। इतना ही नहीं, अन्य टीजर में कहा गया है कि ये 6 साल तक भी इस बैटरी पैक की परफॉर्मेंस में कोई असर नहीं दिखाई देगा। चार्जिंग के लिए इसमें 45W आउटपुट मिलेगा। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा, लेकिन क्षमता की जानकारी को पर्दे के पीछे रखा गया है।

Photo Credit: Realme

डिजाइन के साथ-साथ Realme ने ड्यूरेबिलिटी पर भी फोकस किया है। टीजर्स बताते हैं कि C85 Pro को IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे धूल, पानी और गिरने से बचाने में मदद करेगा। कंपनी यहां तक दावा कर रही है कि C85 Pro 100 डिग्री गर्म पानी के 0.5 मीटर अंदर 60 दिनों तक टिका रह सकता है। 

डिस्प्ले की बात करें तो Realme C85 Pro में AMOLED FHD+ पैनल मिलेगा, जिसमें 4000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। टीजर्स में फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें लाइट पर्पल और डार्क ऑलिव शेड्स दिखाई दे रहे हैं। 

Advertisement

Realme Vietnam का कहना है कि फोन Mobile World (वियतनामी भाषा से अनुवादित नाम) पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत प्रोमोशनल ऑफर्स के बाद 6 मिलियन वियतनामी डॉन्ग (करीब 20,100 रुपये) होगी। हालांकि, फोन के अन्य कॉन्फिगरेशन में आने की उम्मीद भी है, तो कीमत का ऑफिशियल लॉन्च के समय किया जा सकता है। इसे 1 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.