Realme C85 5G vs Moto G67 Power 5G vs Vivo Y31 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme C85 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Moto G67 Power 5G और Vivo Y31 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट है।
  • Vivo Y31 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है।

Realme C85 5G vs Moto G67 Power 5G vs Vivo Y31 5G

Photo Credit: Realme/Motorola/Vivo

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme C85 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Moto G67 Power 5G और Vivo Y31 5G से हो रही है। Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट है। वहीं Vivo Y31 5G ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। यहां हम आपको Realme C85 5G, Moto G67 Power 5G और Vivo Y31 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme C85 5G vs Moto G67 Power 5G vs Vivo Y31 5G

कीमत

Advertisement

Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Vivo Y31 5G के 4GB+128GB वेरिएंट को 14,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये में पेश किया गया है।

डिस्प्ले

Realme C85 5G में 6.8 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1608×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Realme C85 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y31 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme C85 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है। जबकि Vivo Y31 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट मिलता है। जबकि Vivo Y31 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Realme C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX852 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo Y31 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1,608x720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.