Realme C65 5G हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme C65 5G में 6.67 इंच की लंबी डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Realme C65 5G हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme C65 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme C65 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन है।
  • Realme C65 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme C65 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में एक नए बजट स्मार्टफोन Realme C65 5G को लॉन्च किया है। Realme C65 5G में 6.67 इंच की लंबी डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme C65 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C65 5G की कीमत और उपलब्धता


Realme C65 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है, वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। कंपनी इस मॉडल पर 1,000 रुपये तक की छूट भी प्रदान कर रही है। फोन आज शाम 4 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme की ऑफिशियल साइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह फोन दो कलर ऑप्शन फेदर ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक में उपलब्ध है। 


Realme C65 5G के स्पेसिफिकेशंस


Realme C65 5G में 6.67 इंच की लंबी डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग जेएनआई प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड Realme UI 5 कस्टम स्किन पर चलता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.89 मिमी है। इस फोन में 3.5 मिमी हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें IP54 रेटिंग है जो कि पानी और धूल से बचाव प्रदान करती है। यह फोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »