Realme C65 5G भारत में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ जल्द होगा लॉन्च! कीमत का भी खुलासा!

यह ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 12:11 IST
ख़ास बातें
  • यह ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसमें 4GB से लेकर 8GB तक के रैम ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।
  • इसमें 128GB तक इंटरनल स्टोरेज होने की बात भी सामने आ रही है।

हाल ही में कंपनी ने भारत में Realme C51 को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Realme

Realme C65 5G कंपनी की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन है जो जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन के बारे में अभी तक कंपनी ने अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन यह फोन कई लीक्स में चर्चा में आ चुका है। अब लेटेस्ट अपडेट में फोन के प्राइस से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा रियलमी का यह अपकमिंग फोन। 

Realme जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Realme C65 5G को पेश कर सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि यह भारत में C सीरीज का सबसे पहला 5G स्मार्टफोन होने वाला है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन 5G होगा और यह दिसंबर में लॉन्च हो सकता है। इसमें 4GB से लेकर 8GB तक के रैम ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, फोन की प्राइसिंग को लेकर भी यहां महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

Realme C65 5G का भारत में प्राइस 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक बताया जा रहा है। फोन का मॉडल नम्बर यहां RMX3782 IN YS बताया गया है। इसमें 128GB तक इंटरनल स्टोरेज होने की बात भी सामने आ रही है। यह ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अभी इस डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। लेकिन संभावना है कि जल्द ही कंपनी इसे लेकर घोषणा कर सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में Realme C51 को लॉन्च किया था। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो बजट में आकर्षक फीचर लेकर आता है। Realme C51 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन Carbon Black और Mint Green में आता है। Realme C51 में 6.7-इंच की IPS LCS डिस्प्ले दी गई है, जिसमें HD+  1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन है और 90Hz रिफ्रेश रेट है। Realme C51 में Unisoc T612 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.