• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C51 में मिलेगी 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, 4 सितंबर के लॉन्‍च से पहले जानें सभी फीचर्स!

Realme C51 में मिलेगी 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, 4 सितंबर के लॉन्‍च से पहले जानें सभी फीचर्स!

Realme C51 : कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि Realme C51 को मिंट ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा।

Realme C51 में मिलेगी 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, 4 सितंबर के लॉन्‍च से पहले जानें सभी फीचर्स!

Realme C51 भारत में 4 सितंबर को लॉन्‍च होगा। हालांकि ग्‍लोबल मार्केट में यह डिवाइस पहले ही आ चुकी है।

ख़ास बातें
  • Realme C51 स्‍मार्टफोन 4 सितंबर को होगा लॉन्‍च
  • इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी
  • 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग दी जाएगी अपकमिंग रियलमी फोन में
विज्ञापन
चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड रियलमी (Realme) भारत में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाला है। रियलमी का यह फोन C सीरीज में लॉन्‍च किया जाएगा, जोकि किफायती दाम के लिए पहचानी जाती है। रियलमी की अपकमिंग डिवाइस का नाम Realme C51 है। 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे यह स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने वाला है। रियलमी ने इस डिवाइस के बारे में बताना शुरू कर दिया है। रियलमी इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर मौजूद माइक्रोसाइट से रियलमी सी51 की कुछ खूबियों का पता चला है।    

Flipkart की माइक्रोसाइट से कन्‍फर्म हुआ है कि अपकमिंग Realme C51 में 5 हजार एमएएच की बैटरी होगी। इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के सपोर्ट वाले 33 वॉट के चार्जर से फुल किया जा सकेगा। रियलमी का यह भी दावा है कि 28 मिनट में फोन की बैटरी जीरो से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। 

यह भी पता चलता है कि Realme C51 के डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है और नीचे की ओर 3.5mm का हेडफोन जैक मौजूद है। कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि Realme C51 को मिंट ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। इसके बैक साइड में बाहर की तरफ निकले दो कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश मौजूद है। राइट साइड में एक पावर बटन भी Realme C51 में दिया जाएगा, जो फिंगरप्रिंट स्कैनर की तरह भी काम करेगा।   

Realme C51 भारत में 4 सितंबर को लॉन्‍च होगा। हालांकि ग्‍लोबल मार्केट में यह डिवाइस पहले ही आ चुकी है, जिसमें 6.7 इंच डिस्‍प्‍ले मिलता है। फोन में एचडी प्लस रेजॉलूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। अपकमिंग रियलमी डिवाइस में UNISOC T612 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 स्टोरेज की पेअरिंग हो सकती है।  

स्टोरेज को लिए फोन में एक्सपेंडेबल फीचर भी दिया जा सकता है, जिसके लिए कहा गया है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरा डिपार्टमेंट फोन 50MP का AI आधारित डुअल कैमरा कैरी कर सकता है। इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है जो कि आर्टीफिशिअल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »