6GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा Realme C61, गूगल प्‍ले कंसोल पर हुआ स्‍पॉट

Realme C61 : फोन के रेंडर्स पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि अपकमिंग रियलमी डिवाइस में पंच-होल कटआउट वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जून 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme C61 दिखा गूगल प्‍ले कंसोल पर
  • 6जीबी रैम के साथ हो सकता है लॉन्‍च
  • इसमें दिया जा सकता है यूनिसॉक का प्रोसेसर

फोन के बैक पैनल में ग्रेडिएंट डिजाइन मिल सकता है और रियर कैमरे दो रिंग में मौजूद होंगे। (सांकेतिक इमेज)

ऐसा लगता है कि रियलमी का नया बजट स्‍मार्टफोन Realme C61 जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च हो सकता है। यह कई सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म्‍स जैसे- NBTC, BIS और FCC पर स्‍पॉट हो चुका है और अब गूगल प्‍ले कंसोल (Google Play Console) सर्टिफ‍िकेशन साइट पर भी इसे देखा गया है। यह Realme C51 के सक्‍सेसर के रूप में आ सकता है। कहा जाता है कि फोन में 6 जीबी रैम दी जाएगी और यूनिसॉक के प्रोसेसर से यह लैस होगा। आइए जानते हैं Realme C61 की सभी प्रमुख बातें। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Realme C61 को मॉडल नंबर RMX3939 के साथ गूगल प्‍ले कंसोल पर देखा गया है। फोन के रेंडर्स पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि अपकमिंग रियलमी डिवाइस में पंच-होल कटआउट वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह एचडी प्‍लस रेजॉलूशन (720 x 1600) से लैस हो सकता है। 
Advertisement

फोन के बैक पैनल में ग्रेडिएंट डिजाइन मिल सकता है और रियर कैमरे दो रिंग में मौजूद होंगे। तीसरी रिंग एलईडी फ्लैश का काम करेगी। रिपोर्टों में कहा गया है कि Realme C61 का लुक मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्‍च किए गए Realme C65 जैसा हो सकता है। 

गूगल प्ले कंसाेल लिस्टिंग से पता चला है कि Realme C61 में UniSoC का T612 प्रोसेसर होगा जिसके साथ माली G57 जीपीयू दिया जाएगा। डिवाइस को 6 जीबी रैम से पैक किया जा सकता है। साथ ही कई और वेरिएंट में भी इसे लाए जाने की उम्‍मीद है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस से पैक होकर आएगा। 
Advertisement

इससे पहले FCC सर्टिफ‍िकेशन से पता चला था कि Realme C61 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह कई सारे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस को सपोर्ट करेगी, लेकिन यह 5जी फोन नहीं होगा। डिवाइस का वजन 200 ग्राम से कम हो सकता है। मुमकिन है कि फोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा तो यह भारत में भी उपलब्‍ध होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.