• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एक और सस्‍ता स्‍मार्टफोन! Realme C61 लॉन्‍च होगा 28 जून को, 50MP, 6GB रैम की उम्‍मीद

एक और सस्‍ता स्‍मार्टफोन! Realme C61 लॉन्‍च होगा 28 जून को, 50MP, 6GB रैम की उम्‍मीद

Realme C61 को अब कंपनी की वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिया गया है।

एक और सस्‍ता स्‍मार्टफोन! Realme C61 लॉन्‍च होगा 28 जून को, 50MP, 6GB रैम की उम्‍मीद

Photo Credit: Realme

इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और इंटीग्रेटेड मेटैलिक फ्रेम के साथ पेश किया जाना है।

ख़ास बातें
  • रियलमी का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने जा रहा
  • 28 जून को पेश किया जाएगा Realme C61
  • कंंपनी की वेबसाइट पर लिस्‍ट हुआ स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
Realme C61 इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। सोमवार को कंपनी ने यह जानकारी दी। काफी समय से Realme C61 के बारे में इन्‍फर्मेशन अलग-अलग लीक्‍स में मिल रही थी। एक दिन पहले ही फोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशन और प्राइस भी ऑनलाइन सामने आए थे, जिसके बाद रियलमी ने ऑफ‍िशियली Realme C61 के आने का ऐलान किया। Realme C61 को अब कंपनी की वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर भी एक माइक्रोसाइट है, जो अपकमिंग रियलमी फोन की कुछ खूबियों जैसे- वॉटर रजिस्‍टेंट रे‍टिंग, ड्यूरैबिलिटी और डिजाइन के संकेत देती है। 
 

Realme C61 launch in India

Realme की वेबसाइट के अनुसार, Realme C61 को भारत में 28 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और इंटीग्रेटेड मेटैलिक फ्रेम के साथ पेश किया जाना है। Realme का कहना है कि उसका अपमिंग स्मार्टफोन ‘स्टील की तरह मजबूत' है।

कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि Realme C61 में IP54 रेटिंग होगी, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाएगी। हालांकि फोन की कीमत के बारे में अभी नहीं बताया गया है पर उम्‍मीद है कि यह बजट सेगमेंट में आएगा। 
 

Realme C61 specifications and price (leaked)

Realme C61 में 1600x720 पिक्सल रेजॉलूशन और 320 DPI पिक्सल डेंसिटी वाला HD+ डिस्प्ले हो सकता है। हाल में कुछ  लीक्‍स के अनुसार, फोन को कथित तौर पर Google Play कंसोल पर मॉडल नंबर RMX3939 के साथ देखा गया था। इसे Unisoc Speedtrum T612 4G प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं होगा।

Realme C61 में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है। कंपनी ने एक लेटेस्‍ट टीजर शेयर किया है, जिसमें फोन के बैक साइड में दो कैमरे दिखाई देते हैं और एक एलईडी फ्लैश है। हालांकि फोन का डिजाइन ऑनलाइन सामने आए रेंडर से थोड़ा अलग लगता है। Unisoc प्रोसेसर को 4GB या 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। अनुमान है कि यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स Android 14 पर रन करेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्‍लोबल मार्केट्स में Realme C61 की कीमत 130 यूरो (लगभग 11,600 रुपये) हो सकती है। भारत में, इसे 10,000 रुपये से कम में लाया जा सकता है। यह अलग-अलग कलर्स में आ सकता है। भारत में कलर वेरिएंट- मार्बल ब्लैक और सफारी ग्रीन हो सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »