Realme C53 स्‍मार्टफोन कल होगा लॉन्‍च, शाम को सेल में मिलेगा 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट, जानें डिटेल

Realme C53 : डिवाइस को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी सेल के लिए लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 14:40 IST
ख़ास बातें
  • कल लॉन्‍च हो रहा है रियलमी का नया स्‍मार्टफोन
  • कल ही इसकी अर्ली सेल भी की जाएगी
  • शुुरआती यूजर्स को मिलेगा हजार रुपये डिस्‍काउंट

इस फोन के शुरुआती खरीदारों को कंपनी 6GB + 64GB वेरिएंट पर 1000 रुपये की छूट भी दे रही है।

Photo Credit: Realme

चीनी ब्रैंड ‘रियलमी' (Realme) कल भारत में अपने नए स्‍मार्टफोन ‘Realme C53' को लॉन्‍च करेगा। फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट में इस डिवाइस को लिस्‍ट किया गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स का पता चला है। बजट कैटिगरी में लॉन्‍च होने जा रहे इस फोन में 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाएगा। रियलमी की ओर से इस फोन की अर्ली सेल की घोषणा भी कर दी गई है, जो कल शाम 6 से 8 बजे तक चलेगी।  

रियलमी के अनुसार, भारत में 19 जुलाई को शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच ‘Realme C53' की अर्ली बर्ड सेल होगी। इस डिवाइस को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी सेल के लिए लाया जाएगा।  
Advertisement

इस फोन के शुरुआती खरीदारों को कंपनी 6GB + 64GB वेरिएंट पर 1000 रुपये की छूट भी दे रही है। आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर EMI ऑप्‍शंस के साथ-साथ बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं।
 

बात करें इस फोन के फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट हुए स्पेसिफिकेशंस का, तो यह कंपनी का पहला C सीरीज स्मार्टफोन होगा जो 108MP मेन कैमरा के साथ आएगा। कंपनी ने लॉन्च के इनवाइट में लिखा-  'बुधवार 19 जुलाई, 2023 को 12 बजे दोपहर में रियलमी C53 - “108MP Champion Like Never Before '' के डिजिटल प्रीमियर में हमारे साथ जुड़ें। 
 

Realme C53 अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Realme C53 में 6.4 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन यूनिसोक चिपसेट पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB+64GB और 6GB+128GB में आएगा। वहीं कलर ऑप्शन मामले में दो कलर्स गोल्स और ब्लैक में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि रियलमी सी53 में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के साथ 18W चार्जर मिलेगा जो 52 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर देगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.