108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Realme C53 होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

Realme C53 में ड्यूल रियर कैमरा के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डेप्थ या मैक्रो सेंसर मिलेगा।

108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Realme C53 होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Realme

Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme C53 में 108MP मुख्य कैमरा के साथ आएगा।
  • Realme C53 में स्मार्टफोन 4GB+64GB और 6GB+128GB में आएगा।
  • Realme C53 में 6.4 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में Realme Narzo 60 सीरीज स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी रियलमी सी सीरीज को एक्सप्लांड करने के लिए तैयार है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C53 भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने घोषणा कि है की वो अपना बजट एंड्राइड स्मार्टफोन Realme C53 को 19 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाली है।  

फ्लिपकार्ट यह रियलमी का यह फोन लिस्ट हो गया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यह कंपनी का पहला C सीरीज स्मार्टफोन होगा जो 108MP मुख्य कैमरा के साथ आएगा। कंपनी ने लॉन्च के इन्वाइट में लिखा-  'बुधवार 19 जुलाई, 2023 को 12 बजे दोपहर में रियलमी C53 - “108MP Champion Like Never Before '' के डिजिटल प्रीमियर में हमारे साथ जुड़ें। रियलमी C53 से मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि यह फोन आने वाला है ऑय-कैचिंग डिजाइन और सेगमेंट में पहली बार 108MP के कैमरा के साथ। Realme C53 में स्टाइल, फंक्शनैलिटी और इनोवेशन है जो इसे एक बेहतर डिवाइस बनाता है।' कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मलेशिया में पहले से ही लॉन्च कर दिया है और वही वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाएगा।  


Realme C53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 


फोन में ड्यूल रियर कैमरा के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डेप्थ या मैक्रो सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के साथ बंडल्ड 18W चार्जर मिलेगा जो स्मार्टफोन को 50 प्रतिशत मात्र 52 मिनट में चार्ज कर देगा। 


Realme C53 अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme C53 में 6.4 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन यूनिसोक चिपसेट पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB+64GB और 6GB+128GB में आएगा। वहीं कलर ऑप्शन मामले में दो कलर्स गोल्स और ब्लैक में पेश किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »