Realme C51 भारत में 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, 8GB तक रैम के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन लीक

यह 4GB फिजिकल रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2023 20:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
  • यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • फ्रंट में फोन 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

फोन 6.7" LCD डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: Twitter/ Paras Guglani

Realme C53 को भारत में लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में Realme ने धूम मचा दी है। कंपनी इसके बाद अब एक और धमाकेदार स्मार्टफोन Realme C51 लॉन्च करने की तैयारी में है जो पिछले दिनों से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का जिक्र किया गया था। लेकिन अब फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे स्पेक्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं Realme C51 के लेटेस्ट अपडेट्स। 

Realme C51 कंपनी की ओर से एक और बजट फोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। फोन के जो स्पेसिफिकेशंस अभी तक सामने आए हैं, उनको देखकर लग रहा है कि एग्रेसिव प्राइसिंग पर ब्रांड एक और धमाका करने की तैयारी में है। Realme C51 के लॉन्च से पहले टिप्स्टर पारस गुगलानी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। अपने ट्विटर हैंडल पर स्पेक्स शीट शेयर करते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि फोन 6.7" LCD डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। 

Advertisement
Realme C51 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में आगे बताते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि इसमें Unisoc T612 चिपसेट कंपनी दे सकती है। फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें मेन लेंस 50MP का हो सकता है, इसके साथ में 8MP का अल्ट्रवाइड सेंसर देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है, जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जर भी देखने को मिलेगा। 

फोन की मैमोरी/स्टोरेज कैपिसिटी की बात करें यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह 4GB एक्सपेंडेबल रैम फीचर के साथ भी आ सकता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है जो कि 2TB तक स्टोरेज स्पेस को एक्सपेंड कर सकेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दिया जा सकता है। फोन Realme UI पर ऑपरेट करेगा। यहां एंड्रॉयड वर्जन के बारे में टिप्स्टर ने नहीं लिखा है। लेकिन इसमें Android 13 आने की संभावना है। कलर ऑप्शंस में मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक में से चुना जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.