50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और फुल HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ Realme C35 लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस फोन का मुकाबला Redmi 10 Prime, Moto E40 और Samsung Galaxy M12 जैसी डिवाइसेज से होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme C35 को एक बजट फोन के रूप में इंडिया में लॉन्‍च किया गया है
  • यह फोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है
  • Realme C35 की शुरुआत पिछले महीने थाईलैंड से हुई थी

Realme C35 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर्स में लाया गया है। यह 12 मार्च से बिक्री के लिए आएगा।

Photo Credit: Gadgets360/Sheldon Pinto

Realme C35 स्‍मार्टफोन को एक बजट फोन के रूप में इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। Realme का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, फुल-HD+ डिस्प्ले और यूनिसोक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसी खूबियां हैं। Realme C35 दो वेरिएंट में आता है। फोन में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी भी दी गई है। Realme C35 पिछले साल अप्रैल में लॉन्‍च हुए Realme C25 का सक्‍सेसर है। इस फोन का मुकाबला Redmi 10 Prime, Moto E40 और Samsung Galaxy M12 जैसी डिवाइसेज से होगा।
 

Realme C35 के इंडिया में प्राइस 

Realme C35 की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन 4GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। Realme C35 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर्स में लाया गया है। यह 12 मार्च से बिक्री के लिए आएगा और फ्लिपकार्ट, Realme.com व देशभर के रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

इसके मुकाबले, Realme C25 को 4GB + 64GB मॉडल के साथ 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB + 128GB मॉडल के दाम 10,999 रुपये थे। 

Realme C35 की शुरुआत पिछले महीने थाईलैंड में हुई थी। इसे 4GB + 64GB मॉडल के लिए THB 5,799 (लगभग 13,600 रुपये) और 4GB + 128GB ऑप्‍शन के लिए THB 6,299 (लगभग 14,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Realme C35 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Realme C35 स्‍मार्टफोन Realme UI R की लेयर वाले एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है। यह डिवाइस 4GB LPDDR4X रैम के साथ एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर Unisoc T616 से लैस है। Realme C35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें  50 मेगापिक्सल का वही प्राइमरी सेंसर है, जो Realme GT 2 स्‍मार्टफोन में f / 1.8 लेंस के साथ दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और f/2.8 लेंस के साथ मोनोक्रोम (ब्लैक एंड वाइट) सेंसर भी दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसमें Sony IMX355 सेंसर लगा है। 

Realme C35 में 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसे एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर इस फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक ऑप्‍शन दिए गए हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 
Advertisement

Realme ने इस फोन को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है। फोन का वजन 189 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Below-average battery life
  • Lots of preinstalled apps
  • Sluggish software performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.