50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ रियलमी का बजट फोन ‘Realme C33’ लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह फोन सैंडी गोल्ड, एक्वा ब्लू और नाइट सी कलर्स में उपलब्‍ध होगा और 12 सितंबर से रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट और अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिए खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 13:29 IST
ख़ास बातें
  • इस प्राइस सेगमेंट में आने वाला यह इकलौता 50एमपी कैमरा फोन है
  • Realme C33 में 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है
  • एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले फोन में साइड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है

Realme C33 एक एंट्री लेवल सेगमेंट की डिवाइस है। इसमें दिया गया 50MP AI प्राइमरी कैमरा फोन की बड़ी खूबियों में से एक है।

रियलमी (Realme) ने मंगलवार को Realme C33 स्‍मार्टफोन को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया। कंपनी की स्‍टाइलिश बजट C सीरीज में आने वाला यह एक किफायती फोन है। 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में इस स्‍मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी के साथ पैक किया गया है। Realme C33 में Unisoc T612 प्रोसेसर लगाया गया है, जो 4GB तक रैम और 64GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। आइए इस फोन के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Realme C33 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता

Realme C33 को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3GB+32GB मॉडल की कीमत 8,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 4GB+64GB जीबी मॉडल के दाम 9999 रुपये हैं। यह फोन सैंडी गोल्ड, एक्वा ब्लू और नाइट सी कलर्स में उपलब्‍ध होगा और 12 सितंबर से रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट और अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिए खरीदा जा सकेगा।  
Advertisement
 

Realme C33 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme C33 एक एंट्री लेवल सेगमेंट की डिवाइस है। इसमें दिया गया 50MP AI प्राइमरी कैमरा फोन की बड़ी खूबियों में से एक है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स 50MP मोड को एक्टिवेट करके शानदार तस्‍वीरें क्लिक कर सकते हैं। रियलमी का दावा है कि इस प्राइस सेगमेंट में आने वाला यह इकलौता 50एमपी कैमरा फोन है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा सेल्‍फी के लिए दिया गया है। 

Realme C33 में 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके रेजॉलूशन की डिटेल शेयर नहीं की है।  5000mAh की बैटरी इस फोन में मिलती है, जो अल्ट्रा-सेविंग मोड को सपोर्ट करते हुए 37 दिनों तक स्टैंडबाय पर रह सकती है। यह 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी का दावा है कि अल्‍ट्रा सेविंग मोड में बैटरी 4 घंटों से ज्‍यादा का म्‍यूजिक प्‍लेबैक दे सकती है। 
Advertisement

Realme C33 में ‘यूनिसोक टी 612 प्रोसेसर' है। एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन्‍स में यूनिसोक प्रोसेसर बीते सालभर से चलन में आए हैं और रियलमी के कई और फोन्‍स में भी हम इन्‍हें देख चुके हैं। एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले Realme C33 में साइड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जबकि एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.