3GB तक रैम, 5000mAh बैटरी और यूनिसोक प्रोसेसर के साथ Realme C30 फोन लॉन्‍च, जानें कीमत

यह फोन- बैंबू ग्रीन, डेनिम ब्लैक और लेक ब्लू कलर्स में आता है और 27 जून को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जून 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • यह रियलमी UI Go एडिशन वाले Android 11 (गो एडिशन) पर चलता है
  • इसमें 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 प्रोसेसर के साथ आता है

इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और देशभर के ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Realme C30 स्‍मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट बजट एंड्रॉयड फोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर‍ दिया गया है। नया Realme फोन 20:9 डिस्प्ले के साथ आता है। यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर से लैस है।  Realme C30 में 3GB तक रैम दी गई है। इस फोन के स्‍टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। Realme C30 का मुकाबला Redmi 10A, Tecno Spark Go 2022 और Samsung Galaxy A03 Core जैसे स्‍मार्टफोन्‍स से होगा। 
 

Realme C30 के इंडिया में प्राइस 

भारत में Realme C30 की कीमत 2GB रैम वैरिएंट के लिए 7,499 रुपये से शुरू होती है। इसके 3GB मॉडल के दाम 8,299 रुपये हैं। यह फोन- बैंबू ग्रीन, डेनिम ब्लैक और लेक ब्लू कलर्स में आता है और 27 जून को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए जाएगा। इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और देशभर के ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Realme C30 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme C30 स्‍मार्टफोन रियलमी UI Go एडिशन वाले Android 11 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत तक है। यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 प्रोसेसर के साथ आता है, साथ ही 3GB तक रैम भी है। Realme C30 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसे LED फ्लैश के साथ जोड़ा गया है। कैमरे में HDR मोड भी मिलता है। सेल्‍फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Realme C30 में 32GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। इसे एसडी कार्ड के जरिए एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm का हेडफोन जैक दिए गए हैं। साथ ही इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिलते हैं। 
Advertisement

Realme C30 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। दावा है कि इसके साथ 45 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। फोन का वजन 182 ग्राम है। Realme C30 को एक अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया गया है। 27 जून से इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.