• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C3 नए अवतार में हुआ लॉन्च, ट्रिपल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Realme C3 नए अवतार में हुआ लॉन्च, ट्रिपल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Realme C3 के थाईलैंड वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि भारत में रियलमी सी3 डुअल रियर कैमरा सेटअप और बिना फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Realme C3 नए अवतार में हुआ लॉन्च, ट्रिपल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Realme C3 की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • थाईलैंड में रियलमी सी3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा गया है
  • भारत में रियलमी सी3 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
विज्ञापन
Realme C3 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। हाल ही में इसे इंडोनेशिया के एक लिस्टिंग पेज में देखा गया था। रियलमी सी3 का यह ट्रिपल रियर कैमरा वेरिएंट सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च हुआ है। हालांकि कंपनी इसे भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, लेकिन फोन के नए और भारतीय वेरिएंट में कुछ बड़े अंतर हैं। भारत में Realme C3 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो डुअल बैक कैमरा के साथ आता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल नहीं है। वहीं, थाईलैंड में यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन भारतीय वेरिएंट जैसी ही है। फोन में MediaTek Helio G70 चिपसेट, 6.52-इंच का डिस्प्ले और 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है। रियलमी सी3 के थाईलैंड वर्ज़न को फ्रोजन ब्लू और ब्लेज़िंग रेड रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है।
 

Realme C3 Price, Availability

थाईलैंड में लॉन्च हुए रियलमी सी3 ट्रिपल रियर कैमरा वेरिएंट की कीमत THB 3,999 (लगभग 9,100 रुपये) है। यह देश में 20 फरवरी से उपलब्ध होगा और ऑनलाइन रिटेलर Lazada और Shopee के जरिए बेचा जाएगा।

 

Realme C3 design, specifications

दो अंतर के अलावा थाईलैंड में लॉन्च हुआ रियलमी सी3 भारतीय वेरिएंट से पूरी तरह से मेल खाता है। थाईलैंड वर्ज़न डुअल-सिम रियलमी सी3 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

(पढ़े: Realme C3 का रिव्यू)

Realme C3 के थाईलैंड वर्ज़न का पहला अंतर कैमरा है। भारत में लॉन्च हुए डुअल रियर कैमरा वर्ज़न के बजाय थाईलैंड में इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर। Realme C3 का थाईलैंड वेरिएंट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो फोन के बैक में दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »